बेटी को अश्लील वीडियो दिखाकर रेप करता रहा सेना का जवान, बच्ची ने बयां किया दर्द
मेरठ। यूपी के मेरठ में एक शख्स को अपनी ही बेटी से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खुद बेटी ने पुलिस से अपना दर्द बयां करते हुए पिता की घिनौनी हरकतों का खुलासा किया है। पीड़िता ने बताया कि उसका पिता मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर कई दिनों से उससे रेप कर रहा था। जब उसने छोटी बहन पर नजर डाली तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और पुलिस से शिकायत कर दी।

सेना में सिपाही है आरोपी पिता
मामला गंगानगर थाना क्षेत्र का है। न्यूज18 की खबर के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि उसका पिता सेना में सिपाही है। वह जम्मू और कश्मीर में तैनात था। कुछ साल पहले पिता की पोस्टिंग मेरठ में हुई थी। मेरठ में रहते हुए पिता ने उसके साथ कई बार रेप किया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल के मुताबिक, आरोपी फौजी छुट्टी पर आया हुआ है। पीड़ित लड़की का तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की मां को भी आरोपी ने काफी पीटा था। प्रारंभिक जांच में आरोपी सही पाए गए हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications