प्रेमी बैंक मैनेजर की पत्नी की हत्या के लिए प्रेमिका ने दी 10 लाख की सुपारी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एसटीएफ की सजगता से एक बैंक मैनेजर की नवविवाहिता पत्नी की जान जाते-जाते रह गई। पुलिस ने नवविवाहिता की हत्या करने आए भाड़े के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। उन तीनों शूटरों से कई तर​ह के हथियार बरामद किए गए। वे पूर्वांचल से आए थे और उन्हें एक महिला कैशियर ने बैंक मैनेजर की पत्नी की हत्या करने भेजा था। वह महिला कैशियर एक प्रेमिका है बैंक मैनेजर की। जब उसे लगा कि बैंक मैनेजर ने धोखा दे दिया है तो वह तिलमिला गई। ऐसे में उसने भाड़े के गुंडे हायर कर लिए। उनसे कहा कि ​तुम बैंक मैनेजर की नई नवेली दुल्हन को मार दो।

कार सवार तीन शूटरों को धर दबोचा

कार सवार तीन शूटरों को धर दबोचा

इस मामले पर एसएसपी अजय साहनी ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें अजय साहनी ने बताया कि एसटीएफ को पूर्वांचल निवासी भाड़े के कुछ शूटरों के मेरठ में एक्टिव होने के इनपुट मिले थे। जिसके बाद कल एसटीएफ और कंकरखेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए कंकरखेड़ा क्षेत्र से शेव्रले कार सवार तीन शूटरों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम विजय कालिया व अखिलेश वाजपई निवासी सीतापुर और राजकुमार राय उर्फ अमर राय निवासी चंदौली बताए।

गोयल ने प्रियंका को छोड़ मानवी से शादी कर ली

गोयल ने प्रियंका को छोड़ मानवी से शादी कर ली

विजय कालिया ने बताया कि कंकरखेड़ा की किंग्स आवास विकास कॉलोनी निवासी मुकुल गर्ग काफी समय पहले एचडीएफसी बैंक में मैनेजर थे। इसी दौरान उनके अपने साथ कैशियर का काम करने वाली वाराणसी निवासी प्रियंका सिंह राजपूत से प्रेम संबंध हो गए। मगर कुछ समय पहले मुकुल गोयल ने प्रियंका को छोड़कर मनीषा गुप्ता उर्फ मानवी से शादी कर ली। जिसके बाद मुकुल की प्रेमिका प्रियंका उससे खार खाने लगी।

'हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी'

'हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी'

विजय कालिया ने बताया कि मुकुल की प्रेमिका प्रियंका ने उसे मुकुल की पत्नी मनीषा की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी थी। जिसके चलते वह मेरठ में मनीषा की हत्या करने आया था। मगर इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि हत्या की साजिश रचने वाली प्रियंका और उसके भाई की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+