मेरठ: ससुर बनाना चाहता था संबंध, महिला ने विरोध किया तो पति ने दिया तीन तलाक

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ससुर और पति पर गंभीर आरोप लगाये है। पीड़ित का आरोप है कि ससुर से अवैध संबंध बनाने से इंकार करने पर उसे घर में बंधक बनाया गया। इतना ही नहीं पति ने अपनी मां के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया।

Husband gave his wife triple talaq

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली निवासी पिता ने अपनी बेटी का निकाह 19 फरवरी 2016 को भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से किया था। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही पति अपने पिता के साथ अवैध संबंध बनाने पर जोर देता रहा। उसने कई बार विरोध किया तो पति से मारपीट की। मामले में पहले भी पंचायत हो चुकी है।

आरोप है कि गुरुवार की देर रात ससुर कमरे में घुस आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसकी शिकायत पति से की तो उसने अपने पिता से शारीरिक संबंध रखने का दबाव बनाया। दोनों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। वहीं, एसओ भावनपुर संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच में चोट की पुष्टि हुई है। इस मामले में तीन तलाक की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    बुलंदशहर : तीन तलाक बोलकर महिला को निकाला घर से बाहर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+