लॉकडाउन के कारण बैंकॉक में बंद हुआ ससुर का होटल, तो थाने पहुंची बहू बोली- नहीं रहना अब पति के साथ

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले एक महिला मेडिकल थाने पहुंची और तहरीर देकर बोली कि उसे अब अपने पति के साथ नहीं रहना। पति के साथ ना रहने कि वजह जो उसने बताई वो काफी चौंकाने वाली थी, जिस सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर बैंकॉक में होटल का कारोबार करते हैं। लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के कारण होटल बंद हो गया। जिससे ससुर की कमाई का जरिया भी खत्म हो गया।

Father-in-law hotel closed in Bangkok due to lockdown, woman reached medical police station in meerut

ससुर की कमाई से चल रहा था घर
महिला ने बताया कि उसके ससुर बैंकॉक में कुछ दिन रहने के बाद वापस मेरठ आ गए। इतना ही नहीं, वापस आकर ससुर बीमार पड़ गए, जिससे घर में आर्थिक तंगी और बोझ बढ़ गया। महिला का आरोप है कि पति कुछ नहीं करता वह रोजाना शाम को शराब पीता है। जिसके कारण वह काफी परेशान है। जब घर ससुर की कमाई से चल रहा था तो उसने पति के इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। अब उसके ससुर वापस आ गए है तो वहीं, उसके पति की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए अब उसे उस घर में नहीं रहना है। हालांकि पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
एनबीटी की खबर के मुताबिक, यह मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के हनी गोल्फ का है। पुलिस को दी तहरीर में उसने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। शादी के बाद से ही पति बेरोजगार है वह कुछ नहीं करता। ससुर की कमाई से ही घर चल रहा था। मेडिकल थाने पहुंचकर महिला ने थाने में अलग रहने के लिए तहरीर दी है। एसओ मेडिकल कुलबीर सिंह का कहना है कि महिला ने अपने पति से अलग रहने की तहरीर दी है। मामले की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+