कंपनी को बचाने के लिए चौकीदार ने जिंदगी लगा दी दांव पर, बदमाशों ने तड़पा-तड़पाकर मार डाला
Meerut news, मेरठ। देश में चौकीदार को लेकर भले ही राजनीति की जा रही हो लेकिन मेरठ में एक चौकीदार ने अपनी जान देकर ये साबित किया है कि अपनी ड्यूटी के लिए वो कितना ईमानदार है।मेरठ में अपराध बढ़ते जा रहे हैं, आए दिन हत्याओं जैसी वारदात हो रही हैं। वहीं जिले में एक और मामला सामने आया है। यहां चोरी का विरोध करना एक चौकीदार को महंगा पड़ गया और बदमाशों ने चोरी का विरोध करने पर चौकीदार की हत्या कर डाली।

दरअसल मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ध्यान चंदनगर का है। जहां एक कॉम्प्लेक्स में बनी कोरियर कंपनी है। दुकानों में कुछ चोर चोरी कर रहे थे जिसके बाद चौकी दार को पता चल गया और जब इस पूरी घटना का विरोध चौकीदार ने किया तो अपराधी चोरों ने चौकीदार की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की इस सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए।

हालांकि पुलिस ने पूरी घटना के बाद चौकीदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई करने के बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से कहीं जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications