2 बेटियों की मां ने जिस युवक को अपना बेटा मानकर बरसाई ममता, उसी ने खाते से उड़ाए 6 लाख
मेरठ। बेटे की मां ना बन पाने से हताश दो बेटियों की मां ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को बेटा मानकर 2 वर्षों तक उसकी परवरिश की। उस पर ममता की छाया बरसाती रही। मगर, उसी मुंह बोले बेटे ने रिश्तों को ताक पर रखकर महिला को ही लाखों का चूना लगा दिया। अब एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मुंहबोले बेटे ने महिला को लगाया चूना, 6 लाख ले उड़ा
संवाददाता के अनुसार, किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर की निवासी मुस्लिमा बेगम अपनी बेटी सायमा के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। सायमा ने बताया कि वह दो बहनें हैं। उनके कोई भाई नहीं था, जिसके चलते उनकी मां मुस्लिमा ने पड़ोस में रहने वाले कामिल को अपना मुंह बोला बेटा बना लिया। बाग की रखवाली के चलते सायमा का पिता फुरकान अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी बीच कामिल का उनके घर पर अच्छा खासा आना-जाना हो गया और सभी उस पर भरोसा करने लगे।

खाते में रह गई मात्र 14 सौ रुपए की रकम
पीड़िताओं का आरोप है कि लगभग दो साल पहले कामिल ने घर में रखी मुस्लिमा की बैंक पासबुक पर हाथ साफ कर दिया। आरोप है कि इसके बाद कामिल ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से मुस्लिमा के खाते से कई बार में छह लाख की रकम उड़ा ली। मुस्लिम ने बताया कि अनपढ़ होने के चलते उसका बैंक में आना जाना नहीं था। मगर बेटी की शादी होने के कारण वह बैंक में पैसे निकालने पहुंची तो पता चला कि उसके खाते में मात्र 14 सौ की रकम शेष है।

किठौर कोतवाली में दर्ज हुआ मामला
पीड़िता ने बताया कि उसने इस मामले में किठौर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, मगर इसके बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आला अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए महिला को वापस भेजा।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications