COVID-19: मेरठ में बीजेपी नेता के पिता हुए संक्रमित, मचा हड़कंप

मेरठ। कोरोना वायरस महामारी की चेन को तोड़ने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है। इस लॉकडाउन का पुलिस-प्रशासन मुस्तैदी से पालन करा रहा है। फिर भी प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ताजा मामला यूपी के मेरठ से सामने आया है। यहां बीजेपी महानगर कार्यकारिणी के सदस्य के पिता कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

Recommended Video

    Meerut BJP नेता का पीए Corona positive, MLA से लेकर Central Minister तक Quarantine | वनइंडिया हिंदी
    रसोइयों को किया गया बंद

    रसोइयों को किया गया बंद

    बीजेपी नेता के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिलने के बाद पार्टी कार्यालय में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद बीजेपी द्वारा शहर में चलाई जा रही अलग रसोइयों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि बीजेपी नेता कई रसोइयों में भी भोजन वितरण के दौरान पंहुचे थे। बीजेपी नेता साबुन गोदाम मोहल्ले में रहते हैं और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के करीबी हैं। इस नए केस के साथ जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 82 पहुंच गया है। अभी तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।

    साबुन मोहल्ले को किया गया सील

    साबुन मोहल्ले को किया गया सील

    सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि बीजेपी नेता के पिता एक निजी अस्पताल में गए थे। वहां से उनको एक निजी लैब में भेजा गया था। जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया है। उनके संपर्क वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। उन सभी को क्वारंटाइन किया जाएगा और उनका सैंपल लेकर उनकी कोरोना की जांच कराई जाएगी। जिस अस्पताल में वह इलाज कराने गए थे, वहां उनका इलाज करने वाले चिकित्सक और स्टाफ को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। साथ ही साबुन मोहल्ले को भी सील कर दिया गया है।

    कई कार्यक्रमों में दिखे

    कई कार्यक्रमों में दिखे

    कोरोना संकट के दौरान भोजन वितरण समेत पार्टी के तमाम कार्यक्रमों में भी महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के साथ महानगर कार्यकारिणी सदस्य भी देखे गए हैं। मुकेश सिंघल ने खुद इस बात को स्वीकार किया है। ऐसे में सांसद से लेकर निचले स्तर तक के तमाम भाजपाइयों में हड़कंप मचा हुआ है। मुकेश सिंघल ने बताया कि तीन दिन पहले पता चला था कि उनके पिता को बुखार है। इसके बाद से उन्हें अलग कर दिया था।

    24वां हॉट स्पॉट बनाया गया: एसपी सिटी

    24वां हॉट स्पॉट बनाया गया: एसपी सिटी

    वहीं, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद साबुन गोदाम में टीपी नगर व रेलवे रोड पुलिस के द्वारा बैरिकेडिंग लगवाई गई। मेरठ जनपद में यह 24वां हॉटस्पॉट बनाया गया है। मंगलवार को पहले पल्लवपुरम और फिर साबुन गोदाम को पूरी तरह से सील किया गया है। कोरोना पॉजिटिव के मकान से करीब एक किलोमीटर का दायरा पुलिस ने कवर कर लिया है। दोनों जगह पर सैनिटाइज का छिड़काव किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+