युवक ने किया दूसरा ब्याह तो नई दुल्हन ने पहली पत्नी के मासूम को गला दबाकर मारा, लाश पलंग में छिपाई

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के सरधना निवासी एक युवक ने पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से युवक के पास एक पांच साल का बेटा था। युवक की दूसरी पत्नी उस बेटे से जली-भुनी रहती थी। वह जब गर्भवती हुई तो उस मासूम से और ज्यादा चिढ़ने लगी। गुरुवार को उसने बच्चे को मार ही डाला। उसके बाद कई घंटे तक उसकी लाश को डबल बेड में छुपा दिया। वह लाश को ठिकाने लगाने में लगी रही। मगर, बाद में लोगों को पता चल गया। जिसके बाद गांव वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली। पुलिस की गिरफ्त में आने पर महिला ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

सौतेली मां ने बच्चे को मारा, पति असम में करता है नौकरी

सौतेली मां ने बच्चे को मारा, पति असम में करता है नौकरी

पुलिस के अनुसार, बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, हत्यारोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह घटना सरधना के कपसाड़ गांव की है। यहां के रहने वाले सुप्रभात की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद अपने बेटे आयुष्मान की परवरिश के लिए लगभग डेढ़ साल पहले सुप्रभात ने भूरी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। गांव में सुप्रभात की मां शशि उसकी दूसरी पत्नी भूरी और बेटे आयुष्मान के साथ रहती है। वहीं, सुप्रभात असम में मजदूरी करता है।

बच्चे की दादी ने पूछा कि पोता कहां है,वो टालमटोल करने लगी

बच्चे की दादी ने पूछा कि पोता कहां है,वो टालमटोल करने लगी

गांववालों ने बताया कि पांच साल का आयुष्मान क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। आयुष्मान की दादी शशि के मुताबिक आज सुबह स्कूल से लौटने के बाद आयुष्मान एकाएक लापता हो गया। जिसके बाद शशि ने बेड पर लेटी भूरी से मासूम के बारे में पूछा तो उसने आयुष्मान के घर से बाहर खेलने की बात कही। बच्चे के काफी देर तक घर न लौटने पर ग्रामीण और उसकी दादी बच्चे की तलाश में जुट गए। ग्रामीण घंटों बच्चे को गांव की गलियों में तलाशते रहे मगर उसकी सौतेली मां भूरी बेड से टस से मस ना हुई। ग्रामीणों ने उससे कोई भी सवाल किया तो वह बेड पर ही लेटे-लेटे जवाब देती रही। जिसके बाद शक होने पर गांव के लोगों ने भूरी को बेड से उतार कर बेड की तलाशी ली तो दरी में लिपटा हुआ मासूम आयुष्मान का शव बरामद होने के बाद कोहराम मच गया।

चुन्नी से गला दबाकर की थी हत्या

चुन्नी से गला दबाकर की थी हत्या

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गर्भवती भूरी की जमकर पिटाई की। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस किसी प्रकार आरोपी सौतेली मां को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पता चला कि मासूम की हत्या चुन्नी से गला दबाकर की गई थी और दुपट्टा भी उसके गले में ही पड़ा था। दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद हर कोई सौतेली मां को कोस रहा है। जिसने अपनी खुशियों की खातिर एक मासूम की बलि ले ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+