मेरठ: मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी से 3 करोड़ के सोने की लूट, बाइक नहीं हुई स्टार्ट तो पैदल ही हुए फरार

Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मेरठ के बेगमपुल रोड पर स्थित फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कर्मचारियों को बंधक बनाकर 15 किलो सोने के आभूषण लूट लिए। जिनकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं। घटना को अंजाम देकर बदमाश पैदल ही फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में हुई लूट

फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में हुई लूट

जानकारी के अनुसार, लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बेगमपुल रोड पर मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है। फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कर्मचारी चैनल बंद कर काम निपटा रहे थे। इसी दौरान दो युवक आए और उन्होंने काम बताकर ऑफिस का चैनल गेट खुलवा लिया। चैनल गेट खुलते ही दोनों बदमाशों ने हथियारों के बल पर वहां लूट की घटना को अंजाम दिया और मौका-ए-वारदात से सोना लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी।

15 किलो सोना लूटकर हुआ फरार

15 किलो सोना लूटकर हुआ फरार

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश नारायण सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो बदमाश फाइनेंस कंपनी में रखा 15 किलो सोना लूटकर ले गए। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक बाइक और एक बैग बरामद किया है। पुलिस की मानें तो अब सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस गोल्ड लोन के दफ्तर में लगे सीसीटीवी के अलावा आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो को चेक कर रही है।

बाइक स्टार्ट ना होने पर पैदल ही भागे

बाइक स्टार्ट ना होने पर पैदल ही भागे

कंपनी की कर्मचारी ने बताया कि दोनों बममाशों ने मुंह पर कप़ड़ा बांध रखा था और यह सभी लोकल भाषा में बोल रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि लूट की वारदात के दौरान बदमाशों के साथी कंपनी के दफ्तर के नीचे भी मौजूद थे। कर्मचारियों का कहना है कि जाते समय बदमाशों की बाइक स्टार्ट नहीं हुई, जिसके बाद लूट के सोने के साथ यह पैदल ही घटनास्थल से फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+