Mau News: दोस्तों के साथ Holi पार्टी में डांस कर रहे सपा नेता की मौत, परिवार में मातम
मऊ जिले में होली की पार्टी में डांस करते समय सपा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है तथा जांच पड़ताल कर रही है।

Mau जिले में Holi की पार्टी में दोस्तों के साथ डांस करें सपा नेता की मौत हो गई। मौत के बाद सपा नेता के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं मृत सपा नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
दोस्तों द्वारा परिजनों को दी गई सूचना
जानकारी अनुसार मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सपा नेता नसीम खान बुधवार को अपने दोस्त के घर होली मनाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में दोस्तों की पार्टी चल रही थी पार्टी में सभी लोग डीजे पर डांस भी कर रहे थे। इसी दौरान सपा नेता नसीम खान वहां पहुंचे और दोस्तों के साथ वे भी डांस करने लगे। नसीम के दोस्तों का कहना है कि डांस करते समय ही अचानक गिर गए और मौत हो गई। दोस्तों द्वारा नसीम के परिवार के लोगों को फोन करके इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद नसीम के भाई अजीम खान और तहसीम खान जमालपुर गांव में पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घोषित किया गया
बताया जा रहा है कि सपा नेता के भाई उसे लेकर पहसा स्थित एक निजी चिकित्सालय में पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा नसीम खान को रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजन नसीम को लेकर जिला अस्पताल में गए जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल से परिजन नसीम के शव को लेकर गांव में पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलने के बाद कोपागंज थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा मौके पर पहुंचे। अमित मिश्रा ने बताया कि मृत सपा नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications