Mau News: तीन बच्चों की मां को प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मऊ में शादीशुदा प्रेमिका की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि उसकी प्रेमिका साथ रहने की जिद कर रही थी जिसके चलते उसे मार डाला।

Mau जिले के हलधरपुर थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर बरहिया गांव में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के बाद प्रेमी ने पुलिस को बताया कि विवाहिता से वह 3 वर्षों से प्रेम कर रहा था। विवाहिता उसके साथ रहने की जिद कर रही थी और वह साथ नहीं रखना चाहता था। इसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस द्वारा शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई की गई।

गुरुवार को सायं काल किया था हत्या
दरअसल हलधरपुर थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर बरहिया गांव की रहने वाली 30 वर्षीय खुशबू नामक महिला की शादी 4 साल पहले हुई थी। शादी के करीब साल भर बाद खुशबू का उसके गांव के रहने वाले प्रदीप नामक युवक से करीब या बढ़ गई और दोनों आपस में प्रेम करने लगे। हालांकि इस बीच खुशबू अपने पति के साथ घर रहती थी और 2 बच्चों को जन्म भी दी। शादी के 3 साल बाद उसके पति के साथ उसका अनबन हो गया और उसका पति उसे छोड़कर कहीं चला गया। करीब साल भर से विवाहिता का पति घर से गया था इस बीच प्रदीप से उसके बीच करीब या बढ़ गई। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद हत्यारोपी प्रदीप ने बताया कि तीसरा बच्चा उसका और उसकी प्रेमिका खुशबू का है।
साथ रहने के लिए आए दिन हो रही थी कहासुनी
पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी प्रदीप ने बताया कि खुशबू उसके साथ अपने बच्चों को लेकर रहना चाहती थी लेकिन प्रदीप उसे रखना नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को सुबह में भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी उसके बाद विवाहिता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को समझा-बुझाकर वापस लौट गई। दोपहर बाद फिर प्रदीप और खुशबू में कहासुनी हुई उसके बाद खुशबू थाने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए चली गई। खुशबू द्वारा आए दिन किए जा रहे झड़प के बाद प्रदीप खुशबू को अपने रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।
कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला
गुरुवार को शाम को 5:00 बजे खुशबू हलधरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद वापस लौट रही थी उसी समय सुनसान स्थान पर उसका प्रेमी प्रदीप उसे रोक लिया और कुल्हाड़ी से उसके ऊपर कई बार वार किया। वार करने के बाद प्रदीप घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल खुशबू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खुशबू के घर वालों से पूछताछ में प्रदीप का नाम सामने आया ऐसे में पुलिस द्वारा प्रदीप को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन प्रदीप फरार हो गया था। हालांकि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications