Mau News: जयमाल स्टेज पर दुल्हन को देख दूल्हे ने की ऐसी हरकत, बुलानी पड़ी पुलिस और नहीं हो सकी शादी

मऊ में शादी से पहले जयमाल स्टेज पर दूल्हे का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। स्टेज पर दुल्हन के आते ही दूल्हा स्टेज से उतर गया और फिल्मी डायलॉग बोलने लगा।

Mau News

उत्तर प्रदेश के Mau जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में आई बारात में स्टेज पर मौजूद दूल्हा रविवार रात में अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। जयमाल के समय शादी की रस्म निभाने के बजाए दूल्हा फिल्मी डायलॉग बोलने लगा। काफी समझाने के बाद भी दूल्हा नहीं माना तो दुल्हन पक्ष द्वारा पुलिस बुलाई गई। पुलिस भी काफी देर तक समझाती रही लेकिन दूल्हा नहीं माना और स्टेज पर खड़ा होकर डायलॉग बोलता रहा, इतना ही नहीं उसने पुलिस कर्मियों को भी धमकी तक दे डाली। काफी समझाने के बाद भी दूल्हा नहीं समझा तो पुलिस उसे पकड़ कर थाने पर ले गई। इधर दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी उस लड़के से अपनी बेटी की शादी करने से इनकार कर दिया।

स्टेज पर दुल्हन के पहुंचते ही हो गया आग बबूला
दरअसल मऊ जनपद के कोपागंज थाना अंतर्गत दोस्तपूरा गांव की रहने वाली एक युवती की शादी आजमगढ़ जनपद के एक गांव निवासी युवक के साथ होनी थी। रविवार को निर्धारित समय पर बारात के साथ दूल्हा शादी करने के लिए पहुंचा। रस्मो रिवाज से शादी संपन्न हो रही थी लेकिन जयमाल के पहले दूल्हा अजीबोगरीब हरकत करने लगा। रिपोर्ट की माने तो दुल्हन जब हाथ में वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची तो दूल्हा भड़क गया। नाराज होकर दूल्हा स्टेज से नीचे उतर गया उसके बाद लोग उसे समझाने में जुट गए। काफी देर तक दूल्हे को समझाया गया लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। मौजूद लोगों द्वारा दूल्हे से जब उसकी नाराजगी की वजह पूछी गई तो वह कुछ बताने के लिए भी तैयार नहीं हुआ।

दुल्हन काफी देर तक करती रही इंतजार
दूल्हे के स्टेज से उतर जाने के बाद भी दुल्हन और उसकी सहेलियां काफी देर तक स्टेज पर दूल्हे के आने का इंतजार करती रही। करीब डेढ़ घंटे तक दूल्हे को समझाया गया लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। उसके बाद दुल्हन को लेकर उसके सहेलियां घर में चली गई। बार-बार दूल्हा किसी बात को लेकर नाराज हो जा रहा था। दूल्हे की नाराजगी स्पष्ट ना होने और उसके द्वारा गाली-गलौज देने से नाराज घराती पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दूल्हा पुलिसकर्मियों पर भी नाराज हो गया और दुल्हन के परिजनों के साथ ही पुलिस कर्मियों को भी अनाप-शनाप बोलने लगा।

स्टेज पर चढ़कर पुनः डायलॉग सुनाना शुरू किया
पुलिस द्वारा उसे शांत कराए जाने पर वह नहीं माना और दोबारा स्टेज पर चढ़ गया। स्टेज पर चढ़ने के बाद शाहरुख खान के बाजीगर फिल्म का 'आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं' गाना गाते हुए डायलॉग शुरू कर दिया। स्टेज से कई बार वह पुलिसकर्मियों को भी धमकी देता नजर आया। इस दौरान वहां मौजूद लोग दूल्हे का वीडियो बनाने लगे। उन्हीं लोगों द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि स्टेज पर चढ़ा दूल्हा जब शादी करने के लिए तैयार हुआ तो दुल्हन और दुल्हन के घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया। करीब 3 घंटे तक पंचायत चली उसके बाद दूल्हे को पकड़कर पुलिस थाने पर लेकर गई। बाद में थाने पर पहुंचे दुल्हन पक्ष को दूल्हे और उसके परिवार के लोगों द्वारा शादी में खर्च किए गए रुपयों को वापस देने की बात कही गई जिस पर मामला शांत हुआ। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दूल्हे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जबकि कुछ लोगों का कहना है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था। फिलहाल इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Recommended Video

    दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, दूल्हे को ले गई पुलिस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+