Ghosi Lok Sabha: मंच के फर्श पर बैठकर अरविंद राजभर ने छुए सीएम योगी के पैर, देखिए उसके बाद क्या हुआ?
Ghosi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मऊ जनपद के घोसी लोकसभा सीट पर प्रचार करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोसी से इंडिया गठबंधन के तहत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से उतारे गए प्रत्याशी अरविंद राजभर के लिए प्रचार किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोसी लोकसभा सीट पर सोमवार को जब जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे और घोसी से प्रत्याशी अरविंद राजभर ने मंच के फर्श पर बैठकर सीएम को प्रणाम किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरविंद राजभर की पीठ थपथपाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
तालिबानी शासन लागू करेगी कांग्रेस: मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कांग्रेस पर्सनल कानून लागू करेगी। महिलाओं को बुर्के के अंदर दुबक कर रहना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम तालिबानी कानून लागू नहीं होने देंगे।
सीएम ने इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र का भी किया जिक्र: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि घोषणा पत्र देखिए लगता है जैसे इंडियन मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र हो। इनका कहना है कि अगर कांग्रेस सरकार बनी तो आरक्षण का लाभ मुसलमानों को देंगे।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग आपके हक पर डकैती डालना चाहते हैं। इनका घोषणा पत्र कहता है कि सत्ता में आएंगे तो जनता पर वरासत टैक्स लगाएंगे। वरासत टैक्स का मतलब होता है कि जो संपत्ति आपके पूर्वजों की बनाई गई है और वह आपके पूर्वजों के बाद आपको मिली है तो कांग्रेस की सरकार आने पर उसे संपत्ति का आधा वे ले लेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से पूछा कि मऊ दंगों की तरफ भयभीत हो रहे हैं क्या? उसके बाद उन्होंने कहा कि सभी माफिया मिट्टी में मिल गए, अब माफिया-वाफिया कोई नहीं बचा है। देश का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से बढ़ा है। विकास के बड़े-बड़े काम हैं तथा गरीबों के कल्याण के लिए काम किया जा रहा है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications