UP News: 'सपा अध्यक्ष ने कोरोना के समय बुक कराया था इंग्लैंड का टिकट', सपा और कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी
UP News: यूपी के मऊ जनपद के घोसी विधानसभा में उपचुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अखिलेश यादव ने इंग्लैंड का टिकट बुक करा लिया था।
शनिवार को घोसी विधानसभा से भाजपा के प्रत्यासी दारा सिंह चौहान के पक्ष में प्रचार करने के लिए सीएम योगी घोसी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मऊ दंगों का भी जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जब मऊ जल रहा उस समय वे गोरखपुर के सांसद थे और उस समय उन्होंने ही दंगाइयों के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि घोसी नहीं खुद का विकास करना विपक्षा का एजेंडा है।
उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस हाईकमान इटली चला गया था, वहीं सपा अध्यक्ष अपने घर में दुबके हुए थे। जैसे ही हालात काबू में हुए सपा अध्यक्ष इंग्लैंड जाने के लिए टिकट बुक करा लिए थे।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में केवल एक ही परिवार का विकास हुआ है। जब सपा को मौका मिला तो उन्होंने स्टेट गेस्ट हाउस कांड करा दिया। समाजवादी पार्टी परिवार के आगे मां भारती के रिश्ते भी फीके हैं। सपा ने युवाओं से विश्वासघात किया है।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज बहन-बेटियों की इज्जत से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। भाजपा सरकार बनने के बाद कोई भी मफिया किसी की जमीन नहीं हड़प सकता। उन्होंने कहा कि सपा ने चीनी मिलों को बंद करने का काम किया, लेकिन हमारी सरकार ने नई चीनी मिलें खुलवाईं और जनता में भी ये विश्वास है कि विकास केवल भाजपा ही कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications