इस गांव में करवा चौथ का व्रत रखने पर महिला के पति की हो जाती है मौत!

मथुरा। यूपी के मथुरा में एक ऐसा गांव है जहां महिलाएं करव चौथ का व्रत नहीं रख सकती हैं। इस गांव में ऐसा माना जाता है करवा चौथ का व्रत रखने से पति की उम्र लंबी नहीं, बल्कि उसकी मृत्यु हो जाएगी।

महिला ने दिया श्राप

महिला ने दिया श्राप

मथुरा का सुरीर कस्बा मांट तहसील में पड़ता है। यहां रहने वाली महिलाएं करवाचौथ का व्रत नहीं रखती हैं। यहां एक ऐसी कहानी प्रचलित है कि एक नवविवाहिता के पति की इसी दिन हत्या हो गई थी। उस महिला ने इस कस्बे को श्राप दिया कि इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं के पति की मौत हो जाएगी। इसके बाद से संयोगवश कुछ ऐसी कुछ मौतें हुईं और उन्हें इसी प्रसंग से जोड़ दिया गया।

पति की चिता के साथ सती हो गई थी महिला

पति की चिता के साथ सती हो गई थी महिला

कस्बे में रहने वाली महिला देववती ने बताया कि आम मान्यताओं के अनुसार यहां के राम नगला गांव का रहने वाला एक ब्राम्हण युवा अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ मथुरा के सुरीर इलाके से भैसा बग्घी लेकर जा रहा था। तभी इस कस्बे के कुछ लोगों ने उसे भैसा चुराने के आरोप में पीट-पीट कर मार डाला। वह करवाचौथ का दिन था। गुस्से में नवविवाहिता ने कस्बे को श्राप दिया कि यहां करवाचौथ करने वाली किसी भी महिला का पति जीवित नहीं रह पाएगा। वह विधवा महिला अपने पति की चिता के साथ सती हो गई।

जिसने-जिसने किया व्रत, उसके पति की हो गई मौत

जिसने-जिसने किया व्रत, उसके पति की हो गई मौत

कहते हैं कि इस घटना के बाद इस इलाके के कई महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत किया और उनके पतियों की मृत्यु हो गई। इस बात ने उन्हें सती के श्राप में विश्वास करने को मजबूर किया। इस दिन इस इलाके की शादीशुदा महिलाएं करवाचौथ का व्रत नहीं करतीं। इसके बजाए वे उनके इलाके में बनाए गए सती मंदिर पर जाकर पूजा-अर्चना करती हैं और अपने पति के लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+