बहन की लाश से लिपटकर रो रही थी महिला, अचानक हुई खामोश... एक साथ उठी 2 बहनों की अर्थी
मथुरा। यूपी के मथुरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को बड़ी बहन की मौत का इतना गहरा सदमा लगा कि उसकी भी मौत हो गई। दोनों के बीच उम्र में 9 साल का अंतर था। परिवार में कोहराम मच गया जब एक साथ दो बहनों की अर्थी उठी।

लंबी बीमारी के बाद हुआ था बहन का निधन
जानकारी के मुताबिक, चौमुहां इलाके में 11 सितंबर को लंबी बीमारी के बाद मोहन देवी का निधन हो गया। शीला को अपनी बड़ी बहन की मौत का गहरा सदमा लगा। शीला, मोहन देवी के शव से लिपट कर रोने लगी। रोते-रोते शीला अचानक खामोश हो गई।
छोटी बहन की भी थम गई सांसें
उधर, अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन शीला के शरीर में हरकत न होते देख उन्हें शक हुआ। जब शीला को हटाया गया तो पता चला कि वो दम तोड़ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications