UP Nikay Chunav: BJP समर्थकों और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में मारपीट, फर्जी वोट डालने का लगा आरोप
मथुरा में भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में जमकर मारपीट हो गई। भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल ने बताया कि विपक्षी प्रत्याशी सुषमा सिसोदिया के समर्थकों ने उनके समर्थकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को हुए निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान लगभग लगभग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। हालांकि कुछ ज़िलों से हलके-फुल्के उपद्रव की ख़बरें भी सामने आईं। जैसे अमरोहा में भाजपा समर्थकों और मुस्लिम समाज के लोगों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद पथराव भी हुआ, लेकिन पुलिस ने हालात को बखूबी संभाल लिया। वहीं ऐसी ही एक घटना सामने आई जनपद मथुरा से, जहां भाजपा समर्थक और निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए।

मतदान के दौरान जमकर मारपीट
बता दें कि मथुरा की नगर पंचायत चौमुंहा में निकाय चुनाव तीखी नौंक झौक के बीच संपन्न हुआ। 4 मई को हुए मतदान के बीच चौमुंहा के दोनो प्रत्याशियों के बीच काफी झड़प होती रही। जहां एक तरफ निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक दूसरे प्रत्याशी पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते रहे। तो वहीं भाजपा समर्थक प्रत्याशी ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Recommended Video

हमारे समर्थकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा: भाजपा प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल ने बताया कि विपक्षी प्रत्याशी सुषमा सिसोदिया के समर्थकों ने उनके समर्थकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा है। जिसमें उनके दो समर्थकों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। जिनमें एक उनकी बुआ का लड़का गंभीर घायल है। उनका कहना है भाजपा के पक्ष में अच्छा वोट पड़ रहा था, जो विपक्षी प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए चुनाव को प्रभावित करने के लिए इन लोगों ने मारपीट की है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा सिसोदिया ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।












Click it and Unblock the Notifications