यमुना एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग कर रही वाणिज्यकर विभाग की कार पर चढ़ाया ट्रक, दो की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग कर रही वाणिज्यकर विभाग की कार पर चढ़ाया ट्रक, सिपाही समेत दो की मौत

मथुरा, जून 24: खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से है। यहां नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाणिज्यकर विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक चालक ने वाणिज्यकर विभाग की कार पर ट्रक चढ़ा दिया। इस हादसे में एक सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Truck accident Commercial Tax Department doing checking on Yamuna Expressway, two died

यह हादसा बुधवार 23 जून की देर रात नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे की माइल स्टोन संख्या 60 पर हुआ है। खबरों के मुताबिक, वाणिज्यकर (एसआईअी) के संयुक्त आयुक्त मनोज त्रिपाठी सचल दल टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान नोएडा से आगरा की ओर जाते हुए ट्रक को सचल दल की टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन रोकने के बजाय चालक ने सचल दल की टीम पर ट्रक चढ़ा दिया।

इस हादसे में सचल दल के सिपाही किशोर कुमार शुक्ला (33) निवासी कानपुर और वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि संयुक्त आयुक्त, सहायक आयुक्त विनय गुप्ता, वीरेंद्र, चालक विजय कुमार यादव, चपरासी विनोद कुमार और अनिल रावत घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ऐंबुलेंस के जरिए जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं ट्रक चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया है और उसके मालिक व ड्राइवर के बारे में जानकारी ली जा रही है।

इस घटना के बाद एसपी देहात, श्रीश्चंद ने बताया कि हादसे में एक सिपाही सहित दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। वाणिज्यकर के सचल दल पर चेकिंग करते हुए ट्रक चढ़ाया गया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+