मथुरा में साधु के पास मिली चीते की खाल, बताया कि उसके पास यह कहां से आया?
मथुरा। मथुरा में पुलिस ने मंगलवार को बरसाना स्थित विलासगढ़ की पहाड़ी पर रह रहे एक साधु को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से चीते की खाल मिली है। वन विभाग की टीम बुलाकर साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कहा कि चीते की खाल को जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली में भेजा जाएगा। वहीं साधु का कहना है कि यह खाल उनके पास 19 वर्षों से है और उनके गुरु ने दी थी।

चीते की यह खाल विलासगढ़ की पहाड़ी पर कुटिया बनाकर रह रहे साधु मोहनदास चेला श्यामदास के पास से मिली है। पुलिस ने साधु के आश्रम से खाल बरामद की है। आश्रम में काफी देर तक चेकिंग की गई थी। वन विभाग द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे पर पुलिस ने साधु को गिरफ्तार कर लिया है। साधु का कहना था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। 2000 में यह खाल उन्हें उनके गुरु ने दी थी, जबकि उनके पास भी यह लंबे समय से थी।
मथुरा में हुई दो मर्डर
यूपी के मथुरा में एक बड़ी घटना हुई है। घर से पशु चराने गए चरवाहा का नग्न शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मामला मथुरा के गोवर्धन थाना इलाके की है। जहां लगभग 68 वर्षीय बुजुर्ग किसान हुकम सिंह रोजमर्रा की तरह घर से पशु चराने के लिए गए लेकिन वापस नहीं लौटे। जानकारी के मुताबिक मृतक को धारदार हथियार से मारा गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से आक्रोशित हुए ग्रामीण ने थाना गोवर्धन की राधाकुंड पुलिस चौकी में घुस गए और जमकर हंगामा किया।












Click it and Unblock the Notifications