मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में पत्नी-बच्चे सहित खुद को मारी गोली, मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली लगी लाश युमना एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार में मिली है। एक्सप्रेस-वे पर कार में तीन शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। वहीं, गाड़ी में एक बच्चा भी गंभीर हालत में मिला है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Three people found dead in a car on Mathura highway

जमुनापार थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के पास झज्जर अंडरपास में बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल (40) पुत्र दिनेश चंद अग्रवाल, पत्नी नेहा (36), बेटी धन्या (6) निवासी गऊघाट का शव कार में खून से लथपथ मिला, वहीं कारोबारी का बेटा 10 साल का शौर्य घायल मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार अंदर से लॉक थी। कार के अंदर शव मिलने की सूचना से पुलिस-विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, नीरज के बेटे शौर्य अग्रवाल को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बता दें कि नीरज अग्रवाल सर्राफा व्यवसायी था।

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि परिवार के द्वारा सुसाइड किया गया है। एक पुत्र घायल है, कारोबार में घाटा व पारिवारिक कलह की वजह से उठाया गया कदम प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि वारदात को कार के अंदर ही अंजाम दिया गया। गाड़ी अंदर से लॉक थी। शीशा तोड़कर गेट खोला गया। फिर शव को बाहर निकाला गया। कार में एक बच्चा भी मिला जिसकी सांसे चल रही थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मौके से कुछ नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी तफ्तीश की जा रही है। साथ ही एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+