Mathura: जब दबंगों से बेटे को बचाने बीच में आई माँ, लाठी डंडों से बदमाशों ने उतार दिया मौत के घाट

एक दबंग युवक द्वारा दुसरे के घर में घुसकर बुरी तरह से मारपीट की गई। वहीं इस दौरान अपने बेटे को बचाने के लिए जब उसकी माँ बीच में आई तो दबंग युवक ने उस माँ को मौत के घाट उतार दिया।

Mathura When the mother came in the middle to save the son miscreants killed her

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमे बुधवार को होली के समय दो युवकों के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया था। जिसके बाद एक दबंग युवक द्वारा दुसरे के घर में घुसकर बुरी तरह से मारपीट की गई। वहीं इस दौरान अपने बेटे को बचाने के लिए जब उसकी माँ बीच में आई तो दबंग युवक ने उस माँ को भी बेरहमी से लाठी डंडों से मार मार कर जख्मी कर दिया। जिससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Mathura When the mother came in the middle to save the son miscreants killed her

बेटे के बचाव में आई माँ पर हमला
दरअसल, पूरा मामला मथुरा के गोवर्धन अंतर्गत भवनपुरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को धुलेंडी होली के समय राहुल पुत्र पूरन बाल्मीक निवासी भवनपुरा और भवनपुरा के ही एक युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया था। पहले तो लोगों ने दोनों को समझाकर अलग करा दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद वह दबंग युवक अपने कुछ अन्य लोगों के साथ राहुल बाल्मीक के घर पहुंच गया और मारपीट करने लगा। जिसके बाद राहुल के बचाव में राहुल की मां लज्जा पत्नी पूरन बीच में आई। आरोप है कि रवि और उसके सहयोगियों ने लज्जा की भी लाठी डंडों से पिटाई कर दी।

Mathura When the mother came in the middle to save the son miscreants killed her

Recommended Video

    मथुरा: बेटे को बचाने गई मां की पीट-पीटकर की हत्या

    दबंगों की मारपीट से गई माँ की जान
    वहीं दबंग द्वारा की गई मारपीट के बाद बृहस्पतिवार तड़के बाल्मीक महिला लज्जा (50) ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड दिया। बाल्मीक महिला की हत्या की सूचना पर चौकी इंचार्ज अमित यादव ने मृतिका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।
    मृतिका के बेटे शिवचरण ने बताया कि रवि जाट ने घर में घुसकर मारपीट की है। चोट लगने से मां की मौत हुई है। जिसके संबंध में थाने में लिखित तहरीर दी है। राम मोहन शर्मा, सीओ गोवर्धन ने बताया कि भवनपुरा में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+