मथुराः जेई हत्याकांड का खुलासा, लूट के चक्कर में हत्या की वारदात को दिया था अंजाम

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में डीआईजी शलभ माथुर के निर्देशन में यमुनापार पुलिस ने जेई प्रदीप कुमार की हत्या का खुलासा किया है। लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने विद्युत विभाग के जेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी किशन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या में शामिल दूसरा आरोपी पप्पू निवासी नोएडा अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने आरोपी से डबल बैरल तमंचा और बाइक बरामद की है। सनसनीखेज वारदात 16 जनवरी की रात्रि करीब 9 बजे की है।

mathura police disclose murder case of junior engineer

अज्ञात बदमाशों द्वारा विद्युत विभाग के जेई की थाना यमुनापार इलाके के डेरुवा गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विद्युत विभाग के जेई प्रदीप कुमार थाना यमुनापार इलाके के पानी गांव विद्युत सब स्टेशन पर से ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। विद्युत विभाग के जेई की हत्या के बाद विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया और प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का भी घेराव कर घटना का खुलासा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की थी।

घटना वाले दिन से ही लगातार विद्युत विभाग के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस पर हत्याकांड के खुलासे के लिए लगातार दबाव बढ़ता ही जा रहा था। मंगलवार घटनास्थल का एडीजी अजय आनंद और आईजी ए सतीश गणेश द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया गया था। मृतक विद्युत विभाग के जेई प्रदीप कुमार आगरा के गांव नगरिया के रहने वाले थे। जेई हत्याकांड पुलिस के लिए सर दर्द बन चुका था।

mathura police disclose murder case of junior engineer

घटना के खुलासे के लिए 3 एसपी सहित 15 टीमें लगी हुई थी। पुलिस ने थाना यमुनापार इलाके के पानी गांव रोड से जेई के हत्यारे किशन उर्फ किशनो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशन ने जुर्म का इकबाल किया है। आरोपी किशन ने बताया कि वह और उसका साथी पप्पू निवासी नोएडा से मथुरा लूटपाट करने के लिए कई दिनों से फिराक में थे। घटना वाले दिन आरोपी किशन और पप्पू ने पहले शराब पी और डरूआ रोड चंद्रावली कोल्ड स्टोर के पास सुनसान जगह वह अंधेरे के कारण मोटरसाइकिल लगाकर किसी को लूटने के इंतजार कर रहे थे।

इस दौरान बारिश हो रही थी। रास्ते पर लोग कम आ जा रहे थे। तभी उस रास्ते से जेई प्रदीप कुमार मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे। इसके बाद बदमाशों ने बाइक को रुकवाया और उसके पेट पर डबल बैरल तमंचा लगाकर लूटने का प्रयास किया। जेई ने लूट का विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने जेई को गोली मार दी। तभी वहां से अन्य वाहन और आने-जाने वाले लोगों को देखकर आरोपी मौके से बिना लूटपाट किए ही फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+