Mathura: नवरात्रि के अनुष्ठान में राजस्थान के युवक की हत्या, गायत्री परिवार का सदस्य था मृतक
गायत्री तपोभूमि में नवरात्रि के अनुष्ठान के दौरान मात्र बैठने के स्थान को लेकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। राजस्थान से आए गायत्री परिवार के सदस्य अतुल गौड़ को हलवाई के पलटे से मौत के घाट उतार दिया गया।

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे नवरात्रि का अनुष्ठान के दौरान एक युवक को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि मात्र बैठने के स्थान को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने गायत्री परिवार के एक सदस्य के ऊपर हलवाई के धारदार पल्टे से हमला कर जान से मार दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और साथ ही मृतक के परिवार को भी सूचना दी जा रही है। हमला करने वाले युवक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

धारदार पल्टे से युवक के सिर पर किये कई वार
बता दें कि थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित गायत्री तपोभूमि में नवरात्रि का अनुष्ठान चल रहा था। इसमें भाग लेने के लिए राजस्थान के झुंझनू 35 साल का अतुल गौड़ आया था। जो झुंझनु में खेतली के गांव चारबास का रहने वाला है। वह अनुष्ठान में बैठा हुआ था कि इसी बीच देहरादून के रहने वाले 32 साल के प्यारेलाल आए। प्यारेलाल में अतुल से कहा कि यहां से हट जाओ। इस पर अतुल ने कहा कि तुम कहीं और जाकर बैठ जाओ। मैं यही पर बैठूंगा। इस बात पर प्यारेलाल को गुस्सा आ गया। उसने हवन कुंड के पास रखे हलवाई के धारदार पल्टे से युवक के सिर पर कई वार किये। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उसने उन्हें उस वस्तु से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।

Recommended Video

तपोभूमि का गेट बंद कर हमलावर को पकड़ा
जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गायत्री तपोभूमि का गेट बंद कर दिया और तेजी के साथ उस हमलावर को कब्जे में लिया। वहीं इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और साथ ही घायल को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतक के परिवार को भी सूचना दी। जानकारी अनुसार घर से आकर अतुल मंदिर के गोशाला भवन में बने कमरा नंबर-127 में रुके थे। अतुल ने बीटेक किया हुआ है। वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे।












Click it and Unblock the Notifications