क्या चौकी में हवन से गिरेगा एक्सीडेंट और क्राइम का ग्राफ? इस वजह से पुलिस ने भक्ति को बनाया रणनीति का हिस्सा
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और अपराध के मामलों को रोकने के लिए मथुरा पुलिस ने भक्ति और पूजा अर्चना का सहारा लिया है। पुलिस चौकी अडींग पर चौकी प्रभारी अमित यादव के नेतृत्व में हवन यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश में आए दिन आपको मीडिया में भयानक सड़क दुर्घटनाओं की ख़बरें देखने को मिलती होंगी। बीते कल ही उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक ही परिवार के 5 लोगों की गाडी पलट जाने से दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं पूरे प्रदेश में हुए अलग-अलग हादसों में लगभग 20 से ज्यादा जाने चली गई। दूसरी ओर योगी सरकार ने अपराध की रोकथाम के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है। मगर फिर भी अपराधी अपनी करतूतों से बाज नहीं आते हैं।
पुलिस चौकी में किया गया हवन
इन बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और अपराध के मामलों को रोकने के लिए पुलिस भी रात दिन जुटी हुई है। लेकिन पुलिस की इस मेहनत के एलावा जो बची कुची कसर है, उसके लिए अब मथुरा पुलिस ने भक्ति और पूजा अर्चना का सहारा लिया है। जी हाँ, आपको यह जानकार जरूर हैरानी होगी कि बढ़ते क्राइम और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अब हवन करती नजर आ रही है।

सड़क दुर्घटनाओं और अपराध को रोकने के लिए किया गया 'हवन'
दरअसल, पूरा मामला थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग स्थित पुलिस चौकी परिसर का है। यहां पुलिस चौकी अडींग पर चौकी प्रभारी अमित यादव के नेतृत्व में हवन यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थाना प्रभारी नितिन कसाना सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मियों ने आहुति दी और देवी रूपी कन्याओं को भोज करा कर अपने क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भगवान से प्रार्थना की।
पूरी तरह से खत्म होगा अपराध
मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिसकर्मियों ने बताया कि "हम अपना 100 प्रतिशत अपने क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए देते हैं। जिसमें हम एक हद तक कामयाब भी रहे हैं। यह यज्ञ हमारी इन्हीं कोशिशों को और भी बल देगा, जो छोटी मोटी वारदाते और हादसे इलाके में कभी कभी सामने आ रहे हैं, हमें विश्वास है कि भगवान के आशीर्वाद से हम उन्हें भी पूरी तरह रोक पाने में कामयाब रहेंगे।"

Recommended Video

आएगा मानसिकता में बदलाव, मामले की गंभीरता को समझेंगे लोग
आपको बता दें कि पुलिस के इस यज्ञ की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। लोगों का कहना है कि "इससे न केवल पुलिसकर्मियों में बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों में गहरा मानसिक बदलाव देखने को मिलेगा। जब लोग यह देखेंगे कि पुलिस किस हद तक हमारी सुरक्षा को लेकर प्रयत्नशील है तो वह खुद भी लापरवाही बरतने में हिचकिचाएंगे। नतीजन सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। वहीं दूसरी ओर अपराधियों को भी इस बात का एहसास अच्छे से हो जाएगा कि अपराध करने के बाद पुलिस उन्हें हलके में नहीं लेगी, और उन्हें उनके अपराध की कीमत चुकानी होगा।












Click it and Unblock the Notifications