तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज, वृंदावन में साइकिल से परिक्रमा लगाते हुए आए नजर

Tej Pratap Yadav Cycling In Mathura: मथुरा। लालू यादव (Lalu yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। व‍ह कभी यमुना किनारे गायों के बीच वंशी बजाते नजर आते हैं तो कभी मंदिरों में दर्शन परिक्रमा करते। तेज प्रताप अक्‍सर वृंदावन (Vrindavan) में आते रहते हैं। बुधवार को तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने बैट्री चलित साइकिल से वृंदावन में भ्रमण कि‍या। तेज प्रताप को इस अंदाज में देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि, इस दौरान तेज प्रताप ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav का फिर दिखा अनोखा अंदाज, Vrindavan में E-Cycle पर आए नजर, Video | वनइंडिया हिंदी
    lalu yadav son tej pratap yadav cycling in mathura

    ब्रजवासी के रूप में साइकिल पर नजर आए तेज प्रताप यादव

    तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) बुधवार को वृंदावन (Vrindavan) के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग में साइकिल से घूमते नजर आए। इस दौरान वह पीली धोती, बगलबंदी और गले में शाल डाले ब्रजवासी के रूप धारण किए हुए थे। लोगों ने तेजप्रताप यादव को साइकिल से परिक्रमा करते देखा तो वह हैरान रह गए। इस दौरान तेज प्रताप के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे, जो दूसरी साइकिलों से उनके पीछे चल रहे थे।

    तेज प्रताप अक्‍सर आते रहते हैं ब्रज

    तेज प्रताप यादव अक्‍सर ब्रज क्षेत्र में आते रहते हैं। पिछले साल वह अपने मित्र लक्ष्मण शर्मा के साथ केशीघाट पहुंचे थे और यहां नौका विहार किया था। तेज प्रताप रंगजी मंदिर (Rangji temple) में भी ठाकुरजी के दर्शन कर चुके हैं। जनवरी में भी वह वृंदावन आए थे, इस दौरान उन्होंने बांके बिहारी और रंगजी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए थे। उन्होंने दोनों मंदिरों के जुड़े बाजारों में भ्रमण करते हुए खरीदारी भी की थी। वृंदावन (Vrindavan) के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ज्ञानेंद्र गोस्वामी के तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) से गुरु शिष्य के संबंध हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+