मथुरा आईं कंगना रनौत बोलीं- मैं माफी नहीं मांगूंगी, जो लोग राष्ट्रवादी हैं उनके लिए प्रचार करूंगी Video
मथुरा। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कृष्णनगरी मथुरा आईं। कंगना ने आज यहां बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद वह पत्रकारों से मुखातिब हुईं। कंगना से सवाल करने वाले पत्रकारों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। जिनमें से एक पत्रकार ने कहा कि, आपके बयानों से विवादों क्यों होता है? इस पर कंगना ने कहा, "जिन लोगों के दिल में चोर है उन लोगों को तो तकलीफ होगी। जो लोग सच्चे हैं, जो लोग बहादुर हैं, जो देशभक्त हैं, जो राष्ट्र के हित में बात करते हैं उन लोगों को मेरी सारी बातें सही लगेंगी।"
Recommended Video

अच्छे लोग बुरे लोगों पर हावी रहने चाहिए: कंगना
एक दूसरे पत्रकार ने कहा, "आपने आंदोलनकारियों के बारे में कैसे बयान दिए..उसके बाद किसानों ने आपकी गाड़ियां भी रोकीं।" कंंगना बोलीं- "हां तो क्या हुआ..उन्होंने मेरी गाड़ी रोकी तो उनमें से ऐसे भी बहुत लोग थे, जिन्होंने कहा कि क्यूं इस लड़की को परेशान किया जा रहा है। तो इसमें कोई बात नहीं है। बस ये होना चाहिए कि जो अच्छे लोग हैं, वो बुरे लोगों पर हमेशा हावी रहने चाहिए।"

रनौत ने कहा- मैं माफी नहीं मांगती
किसान आंदोलनकारियों से माफी के सवाल पर कंगना बोलीं, "मैं माफी नहीं मांगूंगी। मैं मांगती भी नहीं माफी..वे लोग किसान नहीं हैं। पंजाब-हिमाचल में किसान हैं, तो बता दूं कि हम लोगों के पंजाब-हिमाचल से अच्छे संबंध हैं। मैं खुद चंडीगढ़ में पढ़ी हूं। तो इस तरह की बातें मत फैलाइए और, बहुत ही ज्यादा हममें प्रेम है, भावना है। कुछ एक मात्र मुट्ठी भर लोगों के..जो असामाजिक तत्व हैं..उनके कहने से थोड़ी कुछ होता है।"

भाजपा को समर्थन पर क्या बोलीं?
पत्रकार ने पूछा- "मैडम क्या 2022 में आप भाजपा के लिए कैंपेनिंग करती नजर आएंगी? तो कंगना ने कहा, "जो राष्ट्रवादी है मैं उसके लिए कैंपेनिंग करूंगी। मैं किसी पार्टी को ब्लॉन्ग नहीं करती।"












Click it and Unblock the Notifications