बीवी के कहने पर लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड के साथ घर आया पति, और फिर...

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से पति-पत्नी और 'वो' का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, नोएडा सिटी में प्रेमिका के साथ रह रहे पति को वापस पाने और माशूका को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने अनूठा प्लान तैयार किया। लॉकडाउन में हो रही दिक्कतों का हवाला देते हुए पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका से साथ घर आने को कहा।

लॉकडाउन में प्रेमिका को लाया घर

लॉकडाउन में प्रेमिका को लाया घर

लॉकडाउन के बावजूद युवक अपनी प्रेमिका को लेकर घर आ गया। यहां आने पर पत्नी ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई, जहां समझौता होने के बाद प्रेमिका को उसके घर भेजने की व्यवस्था कराई गई। जानकारी के अनुसार मामला, टैंटीगांव क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक नोएडा में रहकर खिड़कियों पर शीशे चढ़ाने का काम करता है। उसने तीन वर्ष पूर्व गुरुग्राम में लखीमपुर खीरी निवासी युवती से शादी की थी। इसके बाद पत्नी को अपने गांव छोड़कर नोएडा में काम-धंधे की कहकर चला गया।

कई महीनों से घर नहीं आया था युवक

कई महीनों से घर नहीं आया था युवक

कई माह से युवक घर नहीं लौटा। उसकी पत्नी को पता चला कि पति नोएडा की एक महिला के साथ रह रहा है। पत्नी ने उसे विश्वास में लेकर प्रेमिका को घर ले आने के लिए बोला। इस पर सोमवार को वो अपनी प्रेमिका को लेकर घर आ गया। यहां आने के कुछ देर बाद ही पत्नी ने हंगामा कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पति और प्रेमिका को थाने ले गई। बाद में पत्नी भी वहां पहुंच गई।

पुलिस ने कराया समझौता

पुलिस ने कराया समझौता

पुलिस के समझाने के बाद पति-पत्नी में समझौता हो गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि सोमवार को शादीशुदा युवक प्रेमिका को नोएडा से साथ लेकर आया था। युवती को वापस नोएडा भेजा गया है। पति-पत्नी में समझौता हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+