Holi 2022 : वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का जश्न शुरू, देखिए वीडियो
मथुरा, 14 मार्च: मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में 'रंगभरी एकादशी 2022' के अवसर पर होली का जश्न शुरू हो गया है। मंदिर के सेवायत आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रंगभरनी एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी के लिए शुद्ध केसर का रंग बनाया जाता है। सेवायत ने सबसे पहले स्वर्ण रजत निर्मित पिचकारी से स्वेत वस्त्र धारण किए हुए ठाकुरजी के ऊपर रंग डाला। इसके बाद होली का परंपरागत शुभारंभ हो गया। उन्होंने बताया कि मंदिर में टेसू के रंगों के साथ-साथ चोवा, चंदन के अलावा अबीर गुलाल से होली खेली जा रही है।

बता दें, हर वर्ष होली से कुछ दिन पहले रंगभरी एकादशी आती है। ये एकमात्र एकादशी है, जिसमें भगवान विष्णु के अलावा महादेव और माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। साथ ही हर मंदिरों में भगवान के साथ होली खेली जाती है। 14 मार्च यानि आज पूरे देश में रंगभरी एकादशी मनाई जा रही है। मान्यता है कि आज के दिन ही भगवान शिव माता पार्वती के गौने की रस्म के लिए ससुराल गए थे। रंगभरी एकादशी पर मथुरा के वृंदावन में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।
Recommended Video
इस वर्ष 18 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। फाल्गुन माह की पूर्णिमा 17 मार्च को है। वहीं, होलिका दहन के अगले दिन ही होली खेली जाएगी। लोग एक दूसरे को रंग लगाएंगे। बता दें, कोरोना की वजह से पिछले दो सालों से लोग होली का त्योहार खुलकर नहीं मना पा रहे हैं। कड़ी पाबंदियों के बीच ही दो सालों से होली मनाई जा रही थी, लेकिन इस बार कोरोना के मामलों में कमी और प्रतिबंध कम होने की वजह से धूमधाम से ये त्योहार मनाए जाने की तैयारी है।












Click it and Unblock the Notifications