दिल्ली से अगवा कर लड़कियों से मथुरा में कराते थे देह व्यापार, दी जाती थी नशीली दवा और इंजेक्शन भी

दिल्ली से अगवा कर लड़कियों से मथुरा में कराते थे देह व्यापार, दी जाती थी नशीली दवा और इंजेक्शन भी

मथुरा, 26 अप्रैल: खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से है। यहां पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गिरफ्त में आए आरोपी किशोरियों को अगवा कर उन्हें मथुरा निवासी होटल संचालक को बेचते थे। यहां किशोरियों को नशा देकर देह व्यापार कराया जाता था।

Delhi Police caught six accused from Mathura

इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब, दिल्ली से गायब हुई एक किशोरी की तलाश में दिल्ली पुलिस ने मथुरा के एक होटल में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पता चला कि गिरोह के सदस्य किशोरी को अगवा करने के बाद मथुरा निवासी होटल संचालक को बेचते थे। इस मामले में पुलिस ने मथुरा के होटल संचालक जुबिद, उसकी पत्नी बिमलेश, होटल में काम करने वाले हरियाणा के पलवल निवासी रवि, पूर्वी दिल्ली निवासी सन्नी उसकी बहन पूजा और उप्र के शाहजहांपुर निवासी राम खिलावन को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को आइपी एस्टेट थाना पुलिस को 14 वर्षीय एक किशोरी का अपहरण होने की शिकायत मिली थी। इस पर एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम को इनपुट मिला की किशोरी ने एक अज्ञात नंबर से अपने भाई को फोन कर बचाने की गुहार लगाई है। ऐसे में पुलिस ने तकनीकी जांच की तो उस नंबर की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मथुरा के कोसी कलां क्षेत्र की मिली।

टीम जब मथुरा पहुंची तो पता चला कि मोबाइल नंबर एनएच-19 स्थित होटल राज गेस्ट हाउस में सक्रिय है। इस पर टीम ने वहां छापा मारा तो पीड़िता होटल के भूतल में बने एक कमरे में मिली। इन्हें नशा देकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस टीम ने फिर होटल संचालक जुबिद उर्फ सकल और रवि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि किशोरी को शाहजहांपुर निवासी राम खिलावन गुप्ता दिल्ली से यहां पर लेकर आया था। इसके बाद पुलिस ने राम खिलावन को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने बताया कि किशोरी को पूर्वी दिल्ली निवासी सन्नी और उसकी बहन पूजा ने बेचा था। फिर पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्यों को मथुरा पुलिस का भी सहयोग मिल रहा था। इस बाबत दिल्ली पुलिस ने मथुरा के पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखा है। वहां के एक स्थानीय व्यापारी भी इसमें नाम सामने आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+