मथुरा में Priyanka Gandhi की 'किसान महापंचायत' आज, बांके बिहारी के भी करेंगी दर्शन

मथुरा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज मथुरा जिले में है। प्रियंका गांधी यहां कृषि कानूनों के विरोध में 'किसान महापंचायत' को संबोधित करेंगी। महापंचायत को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी बांके बिहारी के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने भी जा सकती हैं। महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम पहले ही मथुरा में आ चुकी है। कई बड़े नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ भी आएंगे।

Recommended Video

    Mathura Mahapanchayat: Priyanka Gandhi बोलीं- Lord Krishna तोड़ेंगे सरकार का अहंकार | वनइंडिया हिंदी
    Congress leader Priyanka Gandhi to attend Kisan Mahapanchayat in Mathura

    दरअसल, उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस पार्टी खासी एक्टिव नजर आ रही हैं। कांग्रेस महासचिवा व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार यूपी दौरे पर हैं और प्रदेश के ज्वलंत मद्दों को उठा रही हैं। तो वहीं, कृषि कानूनों को लेकर प्रदेश में किसान महापंचायत भी कर रही हैं। प्रियंका गांधी महापंचायतों के जरिए पश्चिमी यूपी के सभी जिलों को साधने की कोशिश कर रही हैं।

    बता दें, प्रियंका गांधी आज मंगलवार को मथुरा आएंगी। मथुरा में प्रियंका श्री बांके बिहार मंदिर में दर्शन करेंगी। उसके बाद पालीखेड़ा मैदान पहुंचेंगी और किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। बता दें कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम पहले ही मथुरा में आ चुकी है। उसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, जिला प्रभारी अमित सिंह आदि शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+