रशियन पत्नी को होटल में सोता छोड़ बेटे संग फरार हुआ पति, जानें क्या हुआ फिर?

मथुरा। बेंगलुरु में घर पर किसी बात को लेकर अनबन होने पर पति अपनी रशियन पत्नी और बच्चे को लेकर मथुरा के वृंदावन में आ गया। यहां एक गेस्ट हाउस में ठहर गया। अगले दिन सुबह वह जब पत्नी सो कर उठी तो पति और बच्चे को गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने पति और बच्चे की गेस्ट हाउस और आसपास काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

bagaluru man absconds with son leaving russian wife in hotel in vrindavan

सात साल पहले हुई थी शादी

पीड़ित रशियन महिला नादिया के मुताबिक, उसने बेंगलुरु निवासी महेश से करीब सात साल पहले शादी की थी और अब उनके एक बच्चा भी है। कुछ दिनों से परिवार में अनबन के चलते पति महेश उसे और बच्चे को लेकर बुधवार को वृंदावन आया और वे लोग प्रेम मंदिर के निकट एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर ठहर गए। जब वह सुबह जागी तो पति और बच्चे दोनों ही कमरे से गायब थे। वहीं, इस्काॅन मंदिर के आसपास भटक रही रशियन महिला की मुलाकात इस्काॅन मंदिर के पदाधिकारी रविलोचन दास से होने पर उसने उन्हें आपबीती सुनाई तो उन्होंने उसे कोतवाली पहुंचाने में मदद की। रशियन महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पति और बच्चे की तलाश के लिए गुहार लगाई है।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बेंगलुरु निवासी महेश ने सात साल पहले रूस की नागरिक नादिया से शादी की थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों में अनबन चल रही थी। नादिया ने बताया कि वे बुधवार को पांच साल के बेटे के साथ वृन्दावन आई थी और प्रेम मंदिर के सामने एक होटल में रुकी थी। नादिया ने गुरुवार को पुलिस में तहरीर दी कि उसका पति उसे होटल में सोता छोड़कर गायब हो गया और बेटे को भी ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+