VIDEO: घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे पर 5 कुत्तों ने किया हमला
मथुरा। मथुरा में बंदरों के आतंक के बाद अब आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां एक महीने पहले बरसाना के एक गांव में 5 साल की मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले के बाद एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। मथुरा की पॉश कॉलोनी शिव बाला नाथ नगर में आवारा कुत्तों ने घर से निकलकर बाहर सड़क पर आए बच्चे पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं इन कुत्तों ने बच्चे को सड़क पर घसीटा भी। पार्क में मौजूद लोग जब बच्चे की चीख सुनकर दौड़े तो कुत्ते भाग गए। इस हमले से बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सीसीटीवी वीडियो में शांत खड़े यह आवारा कुत्ते अपने घर से निकलकर सड़क पर आए बच्चे पर अचानक हमला कर देते हैं। अमित मित्तल का 3 साल का बेटा आराध्य किसी तरह इस हमले से बचने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते उसे फिर घेर लेते हैं और सड़क पर गिरने पर उसे घसीटते हैं। कुत्तों के इस हमले में आराध्य गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएम ने कहा- दो दिन में सॉल्व करेंगे प्रॉब्लम
इस मामले में मथुरा के डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा ने भरोसा दिया है कि वह दो दिनों में इस समस्या को खत्म कर देंगे। बता दें, एक महीने पहले बरसाना के एक गांव में 5 साल की मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले के बाद एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications