Video- बाल को शैंपू करने और सुखाने का यह तरीका काफी लोकप्रिय हो रहा है
बाइक की मदद से बाल को शैंपू करने लगा युवक और साइलेंस के धुएं से सुखा दिया, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया अपने नित नए वीडियो और मैसेज के चलते चर्चा में रहता है, यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी है जहां लोग अपनी रचनात्मकता को दिखाते हैं और इस रचनात्मकता को लोगों का प्रोत्साहन भी मिलता है। सोशल मीडिया एक ऐसा बाजार बन गया है जहां आपकी रचनात्मकता को अगर ज्यादा प्रोत्साहन मिलता है तो यह आपके लिए कमाई का बड़ा जरिया बन सकता है। यही वजह है कि लोग अपनी रचनात्मता को निखारने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। इसी कोशिश के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें बाइक कि मदद से ना सिर्फ एक युवक का बाल शैंपू किया जाता है बल्कि उसे सुखाया भी जाता है।

इस वीडियो में एक युवक को जमीन पर लेते हुए दिखाया गया है, जबकि दूसरा व्यक्ति इसका बाल पहले शैंपू करता है और फिर उसे सुखाता भी है, लेकिन इस काम को करने के लिए काफी रचनात्मक तरीका अपनाया गया है। एक पात्र में पानी भरा गया और इसपर बाइक का पिछला पहिया गाड़ी को स्टार्ट करके घुमाया गया जिससे की पात्र का पानी सीधे व्यक्ति के सिर पर जाता है।
वीडियो में जब व्यक्ति का बाल धुल जाता है तो वह साइलेंसर से निकलने वाले धुएं को एक ड्रायर की तरह इस्तेमाल करता है औऱ उसका बाल सुखा देता है। यह वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन जैसा कि हमने आपको बताया कि सोशल मीडिया पर रचनात्मकता के पैसे मिलते हैं, लिहाजा आप इस तरीके को वास्तविक जीवन में अपनाने से दूर रहे क्योंकि साइलेंसर से निकलने वाले धुएं से आपका बाल ही नहीं बल्कि सिर की खाल तक खराब हो सकती है। बहरहाल आप इस वीडियो का आनंद लें।
इसे भी पढ़ें- मुझे सहेली के पति के साथ संबंध बनाते हुए पड़ोस की बच्ची ने देख लिया












Click it and Unblock the Notifications