मैनपुरी: चचेरी बहन की शादी में जा रहे साले-बहनोई पर कुल्हाड़ी से हमला, एक की हत्या

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में औंछा थाना क्षेत्र के नगला दुर्जन के पास मामूली विवाद में दो लोगो को कुल्हाड़ी से काटा। एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर किया। युवक अपने बहनोई को अपनी मोटरसाइकिल पर बुलाकर घर ला रहा था। हमलावरों ने रास्ते में दोनों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से वार किया। हमले में बहनोई भी हुआ गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बाइक से जा रहे थे दोनों

बाइक से जा रहे थे दोनों

औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़र्रा निवासी 17 साल के अनूप की चचेरी बहन की शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए उसका बहनोई बृजमोहन भी आया था। देर रात करीब 10 वजे जब वो जसराना बॉर्डर पर पहुंचा तो उसने अपने साले को फ़ोन किया कि बो बाइक लेकर आ जाए और मुझे यहां से ले जाए। इसके बाद अनूप अपनी बाइक लेकर अपने बहनोई को लेने चल दिया और जसराना बॉर्डर पर पहुंचकर उसने उनको अपनी बाइक पर बैठा लिया और अपने घर वापस चल दिया।

हमला कर हुए फरार

हमला कर हुए फरार

जैसे ही उसकी बाइक नगला कंचन के पास पहुंची वैसे ही 5 लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से दोनों पर प्रहार करने शुरू कर दिये जिसके बाद वो सभी मौके से फरार हो गए। इस पूरे मामले में अनूप की मौके पर ही ह्त्या कर दी गयी और उसके बहनोई बृजमोहन को भी आरोपी मृत समझ मौके से फरार हो गए। करीब 3 घंटे बाद बृजमोहन को कुछ होश आया जिसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी अपने घरवालों को दी। घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। सभी लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

एक की मौत, दूसरा गंभीर

एक की मौत, दूसरा गंभीर

वहीं हमले में गम्भीर रूप से घायल उसके बहनोई को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार दो लोगों पर हमला किया गया है जिसमे साले की मौत हो गयी है और बहनोई गम्भीर रूप से घायल है। इसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां से उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए सैफई रैफर कर दिया है। वहीं परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+