'घर आने के लिए बस में बैठ गई हूं' आखिरी बार फोन पर बात करने के बाद एक साल से बेटी के इंतजार में भटक रही मां

Recommended Video

      'घर आने के लिए बस में बैठ गई हूं' फोन पर बात करने के बाद एक साल से बेटी के इंतजार में भटक रही मां

      मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक मां अपनी बेटी की राह एक साल से देख रही है। पुलिस के कई बार गुहार लगा चुकी मां का एकलौता सहारा अभी तक घर नहीं लौटा। जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्म नान निवासी कुसुम देवी की बेटी प्रशाली मिश्रा शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद में पढ़ने के लिए रहती थी। वहीं उसके साथ कन्नौज जिले का रहने वाला सौरभ दुबे उसके साथ पढ़ता था। सौरभ के साथ उसकी दोस्ती थी। एक दिन प्रशाली ने शाम को अपनी मां को फोन पर बताया कि वह बस में बैठ गई है और घर आ रही है।

      mother requesting police to search her daughter missing for year

      मां उसका इंतजार करने लगी। 3 घंटे बीत जाने के बाद फोन किया। फोन बंद जा रहा था। तो मां बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां नहीं मिली। आधी रात होने पर मां ने सभी जगह फोन किया लेकिन उसका पता नहीं चला। फिर बेवर थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसका मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया। फिर पता चला कि लास्ट कॉल सौरभ दुबे की निकली जिससे काफी देर तक बात हुई।

      mother requesting police to search her daughter missing for year

      बेवर पुलिस ने एक भी बार सौरभ को नहीं पकड़ा। सौरभ पैसे वाले घर का लड़का है। अच्छी नेता नगरी है। प्रशाली की मां एक साल से थाने के चक्कर काट रही। मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मैनपुरी में एएसपी से मिली तो एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। अभी एक माह पहले रिपोर्ट दर्ज हुई है। सौरभ के नाम पर रिपोर्ट दर्ज हो गई लेकिन पुलिस पकड़ने नहीं जाती। प्रशाली कि मां कुसुम देवी अब अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। मां का उसकी बेटी के सिवा कोई नहीं है। अब उस विधवा मां का कोई नहीं है। नामजद रिपोर्ट के बाबजूद भी पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+