Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mainpuri News: मोबाइल टॉवर पर चारपाई बिछा कर सो गया युवक, वजह जानकर आप रह जाएंगे दंग

Mainpuri News: मैनपुरी जिले के करहल कस्बे में शुक्रवार की सुबह एक विचित्र दृश्य देखने को मिला। एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़कर चारपाई बिछा सो गया। नज़ारा देखकर लोग चौंक गए और इलाके में हलचल मच गई।

युवक की पहचान नौशाद के रूप में हुई है, जो खुद को हनुमान भक्त बताता है। पहले भी वह कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है। लेकिन इस बार उसने चारपाई के साथ टॉवर पर चढ़कर सबको चौंका दिया।

mainpuri news today viral video

स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए आवाज़ लगाई, लेकिन वह बेफिक्र होकर सोता रहा। काफी देर तक कहने के बावजूद जब वह नीचे नहीं आया, तो पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

टॉवर पर चढ़ने की आदत या मानसिक उलझन

सूचना मिलते ही करहल थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को शांतिपूर्वक नीचे उतरने के लिए समझाया। लंबी मशक्कत के बाद नौशाद आखिरकार नीचे उतर आया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कोई सामान्य मामला नहीं है। नौशाद इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कुछ लोगों का मानना है कि उसे मानसिक इलाज की ज़रूरत है।

पहले भी कर चुका है ऐसा कारनामा

बताया जा रहा है कि 26 अक्टूबर 2024 को नौशाद ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे बीएसएनएल टॉवर पर चढ़कर सनसनी फैला दी थी। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर में मौजूद थे।

उस घटना के बाद भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। नौशाद को सुरक्षित नीचे लाने के लिए पूरा अमला जुटा था। अब फिर से उसके इसी तरह के कारनामे सामने आने से पुलिस भी हैरान है।

इस बार की घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग नौशाद को हनुमान भक्त मानकर हैरानी से उसका वीडियो देख रहे हैं जबकि कुछ लोग मानसिक रोगी करार दे रहे हैं। अब नौशाद का वीडियो सोशल मीडिया पर डंपर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए नौशाद के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नौशाद चारपाई डालकर चैन की नींद ले रहा है। आसपास खड़े लोग उसे आवाज़ दे रहे हैं। वहीं पुलिस ऊपर चढ़ने से पहले हालात को समझने की कोशिश करती दिख रही है।

बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर नौशाद ऐसा क्यों करता है। पुलिस उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है तथा यह जानने की कोशिश में है कि वह कितने दिन से ऐसा कर रहा है।

वही नौशाद की हरकत देखकर स्थानीय लोग काफी हैरान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति इस तरीके की हरकत कर रहा है वह कभी किसी की जान भी ले सकता है। ऐसे में समय रहते हैं ऐसे लोगों को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया जाना चाहिए।

फिलहाल मामला कुछ भी हो लेकिन ऊंचे टावर पर चढ़कर रात भर सोने वाले नौशाद की चर्चा हर तरफ हो रही है। लोगों का कहना है कि खुद तो ऊपर गया ही चारपाई भी लेकर गया, ऐसा कोई सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+