पांच लाख रुपये के दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने दी खौफनाक मौत
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दानी में दहेज लोभ के चलते एक विवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की भनक किसी को न लगे इसके लिए शव को मिट्टी के तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। हालांकि हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके के पक्ष के लोगों को देखकर ससुराली जन शव को छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नगला दानी का है। इस गांव के रहने वाले सिकंदर की शादी जनपद इटावा के कस्बा उसराहार की रहने वाली संगीता के साथ 5 वर्ष पूर्व हुई थी। संगीता के पिता ने अपनी समर्थ के अनुसार दहेज दिया था, जिससे ससुराली जन संतुष्ट नहीं थे। ससुराली जन दहेज में और पांच लाख रुपये की मांग करते चले आ रहे थे, जिसके लिए 4 साल से लगभग संगीता को ससुराल जन दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे।
अपने साथ होने वाले दुर्व्यवहार की सूचना संगीता ने अपने पिता को कई बार दी, जिससे पिता अपनी पुत्री को लेकर घर चला आए तो ससुराली जनों ने उसे अपने घर नहीं बुलाया। कई बार पंचायत की बात कही गई, लेकिन थक हार कर संगीता के पिता ने दहेज उत्पीड़न के चलते जनपद इटावा न्यायालय में ससुराली जनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।
मुकदमे से व्याकुल होकर ससुराली जन समझौता करने की बात करते हुए संगीता को वहां से ले आए। कुछ ही दिनों बाद ससुराल जिन्होंने संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी। राज को छुपाने के उद्देश्य से संगीता को आलू के खेत में डालकर मिट्टी के तेल से जलाने का प्रयास भी किया, जिसकी सूचना मायके पक्ष को लग गई। घटना की रिपोर्ट 8 लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है












Click it and Unblock the Notifications