अखिलेश ने भाजपा के रथ को बताया 'चाऊमीन का ठेला', बोले- जनता जानती है आप धोखा दे रहे हैं

मैनपुरी, 22 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चुनावी यात्रा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का रथ को ध्यान से आप देखेंगे तो वो बिल्कुल लखनऊ में गोमती नदी के चाऊमीन के ठेले जैसा है। ये जनता का रथ नहीं है। इन लोगों ने चाऊमीन के ठेले का रंग बदल कर रथ बना लिया है। रथ चालाना था तो तैयारी करके आते। दूसरों के रथ को जनसमर्थन मिल गया तो उसकी नकल कर लिया। अखिलेश ने कहा इन्हें (BJP) को तो नकल करना भी नहीं आता। जनता जानती है आप धोखा दे रहे हैं। बता दें, अखिलेश यादव अपनी विजय यात्रा लेकर मैनपुरी पहुंचे थे।

akhilesh yadav take a jibe at BJP jan vishwas yatra rath says chowmein stall

भाजपा को समाजवाद से बड़ी दिक्कत है: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को समाजवाद से बड़ी दिक्कत है। जहां बुलडोजर चलना चाहिए वहां नहीं चल रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो सड़क के उद्घाटन करने का सिस्टम ही बदल दिया। अब नारियल नहीं फोड़ा जाएगा, क्योंकि उससे सड़क ही टूट जाती है, अब टमाटर तोड़कर सड़क का उद्घाटन करेगी ये भाजपा सरकार। अखिलेश ने कहा कि लॉकडाउन में सब कुछ बंद था, कोई कमा नहीं पा रहा था, लेकिन सरकार के चहेतों को मुनाफा हो रहा था। बीमारी फैली हुई थी। सबकुछ बंद कर दिया गया। सिर्फ खेत पर किसान काम कर रहे थे। किसानों ने काम नहीं किया होता तो देश की अर्थव्यवस्था नहीं बच पाती। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों और गांव में रहने वालों की मदद की जाएगी।

Recommended Video

    UP Election 2022: Shivpal ने माना Akhilesh ही SP के नए नेता, जानें- और क्या बोले ? | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश ने कहा- टॉप 10 माफिया भाजपा में ही निकलेंगे

    अखिलेश यादव देर रात एटा में विजय यात्रा लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने सीधे सीएम योगी पर हमला करते हुए कहा कि बाबा में अगर हिम्मत है तो माफियाओं की सूची जारी करें, टॉप-टेन माफिया भाजपा में ही निकलेंगे। अखिलेश ने कहा कि यह सरकार अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचारी है, उन्होंने जलियावाला बाग में सामने से गोली चलवाईं और वही काम किसानों पर गोली चलवाकर भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि बाबा बुलडोजर की बात करते हैं तो फिर लखीमपुर में गृह राज्यमंत्री के घर पर क्यों नहीं चलवाते, उन्होंने भी हत्याएं कराईं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+