लॉकडाउन में गुरुग्राम से वापस लौटे युवक ने की खुदकुशी, रोजगार न मिलने से था परेशान

महोबा। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन में काम-धंधे बंद हो गए थे, जिसके चलते प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों से अपने-अपने घर वापस लौटे आए। वापस लौटे प्रवासी मजदूरों के समक्ष अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। ऐसे में मजदूर आत्महत्या जैसा कदम भी उठा रहे है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है। यहां गुरुग्राम से वापस लौटे प्रवासी मजदूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Recommended Video

      लॉकडाउन में गुरुग्राम से वापस लौटे युवक ने की खुदकुशी, रोजगार न मिलने से था परेशान
      young man extreme step after returning from Gurugram in lockdown

      लॉकडाउन के चलते लौटा था घर

      आत्महत्या के पीछे जो वजह सामने आई है वो वाकई हैरान कर देने वाली है। दरअसल, प्रवासी मजदूर चंद्रभान (25) रोजगार न मिलने के कारण मानसिक रुप से परेशान था। मंगलवार की दोपहर उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, मामला महोबा जिले के श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के सिजरिया गांव का है। यहां चंद्रभान (25) गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते चंद्रभान भी घर वापस आया था।

      रोजगार न मिलने के कारण काफी परेशान था चंद्रभान

      महोबा आने के उसे कही कोई रोजगार नहीं मिला, जिसके कारण वह मानसिक रुप से परेशान रहने लगा था। इस दौरान वो किसी से बोलता भी नहीं थी। मंगलवार को चंद्रभान घर के अंदर अकेला था, उसने तमंचे से गोलीमार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर अंदर पहुंचे और उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चंद्रभान के भाई अर्जुन ने बकाया कि बीते दो महीने से कोई काम नहीं मिलने के कारण चंद्रभान परेशान रहता था। आज उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+