UP News: गर्भवती पत्नी को सांप ने काटा तो आगबबूला हुआ पति, डंडा उठाकर मारा, फिर ले गया अस्पताल
UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। महोबा जिले में एक गर्भवती महिला को सांप ने डंस लिया। महिला के चिल्लाने पर उसका पति वहां पहुंचा और डंडे से पीट-पीटकर सांप को मार डाला।
इतना ही नहीं वह मरे हुए सांप और पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंच गया। जिला अस्पताल पहुंचकर उसने डॉक्टर को सांप दिखाया और फिर उससे पत्नी का इलाज करने को कहा। पूरा मामला सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

यह पूरा मामला महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के बछेछर कला गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले हरिमोहन की पत्नी नीलम राजपूत 9 माह की गर्भवती है। घर वालों ने उसे मना किया था लेकिन वह गर्भवती होने के बावजूद घर के काम में हाथ बटाती है।
रविवार को दोपहर में वह पानी भरने के लिए गई थी इस दौरान उसे एक सांप ने डंस लिया। सांप काटने के बाद नीलम जोर जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर उसका पति हरिमोहन वहां पहुंच गया और उसने लाठी डंडे से पीट-पीटकर सांप को मार डाला।
करने के बाद सांप को वह पॉलिथीन में भर लिया और मरा हुआ सांप तथा अपनी पत्नी को लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद वह पॉलिथीन खोलकर मरा हुआ सांप डॉक्टर की टेबल पर रख दिया और कहा कि इसी साथ में उसकी पत्नी को डंस लिया है।
यह वाकया देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। हालांकि डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि जिस सांप ने उसकी पत्नी को दशा है वह जहरीला नहीं था, ऐसे में सांप को मारना नहीं चाहिए था। लेकिन हरिमोहन ने बताया कि पत्नी की रक्षा के लिए उसे गुस्सा आया और उसने सांप को मार डाला।
डॉक्टरों द्वारा यह भी हिदायत दे गई की सांप काटने के बाद सांप को लेकर आने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरों द्वारा उसकी पत्नी का उपचार किया गया और हालात ठीक होने के बाद उसे घर वापस भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications