'मुझे दूल्हा पसंद नहीं', सातवें फेरे से पहले बोली दुल्हन, जानिए क्या हुआ फिर...

'मुझे दूल्हा पसंद नहीं', सातवें फेरे से पहले बोली दुल्हन, जानिए क्या हुआ फिर...

महोबा, जून 26: खबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से है, यहां शादी समारोह के दौरान हुए नाटकीय घटनाक्रम ने सबको चौंका दिया। दरअसल, वर और वधु छह फेरे ले चुके थे, लेकिन सातवां फेरा लेने से पहले दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जब दुल्हन से शादी से इनकार करने की वजह पूछी गई तो उसने कह दिया 'मुझे दूल्हा पसंद नहीं' है, इसलिए मैं इससे शादी नहीं करूंगी।

 Mahoba News: bride refuses to marry

Recommended Video

    UP: Bride ने 6 फेरे लेने के बाद 7 वें फेरे पर शादी से किया मना, और फिर हुआ ये | वनइंडिया हिंदी

    जानकारी के मुताबिक, यह मामला महोबा जिले के मुढ़ारी गांव से सामने आया है। यहां मुढ़ारी गांव में 24 जून को झांसी के कुलपहाड़ से बारात आई थी। लड़की पक्ष ने बारातियों का बड़ी आदर से स्वागत-सत्कार किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बाराती नाच रहे थे और दूसरी ओर द्वारपूजा की रस्म पूरी हो रही थी। द्वारचार के बाद टीका व जयमाला की रस्में भी हुईं। दोनों ही पक्षों ने स्टेज पर वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए फोटो खिंचाई।

    इसके बाद पंडित जी के मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन अग्नि के फेरे ले रहे थे। छह फेरे पूरे हो चुके थे, तभी सातवें फेरे में दुल्हन रुक गई। परिजनों ने जब दुल्हन से रुकने का कारण पूछा तो दुल्हन ने जवाब दिया कि मैं शादी नहीं करूंगी और गांठ खोलकर अपने कमरे में चली गई। दुल्हन की यह बात सुनकर बराती व वधू पक्ष के लोग भी हैरान रह गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस दौरान दुल्हन के माता-पिता ने बेटी से पूछा कि किस वजह से शादी से इनकार किया। इस पर बेटी ने जवाब दिया कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं है।

    पूरी रात वर व वधू पक्ष के लोगों के बीच पंचायत चली। जिसमें पूर्व प्रधान उमाशंकर मिश्र भी शामिल हुए। दोनों पक्षों को समझाया गया। पंचायत के दौरान दुल्हन को बुलाया गया लेकिन उसने दूल्हा पसंद न होने पर किसी भी कीमत पर शादी न करने की बात कही। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। लोगों में चर्चा रही कि यदि लड़की को दूल्हा पसंद नहीं था तो टीका व जयमाला के दौरान शादी से इनकार करना चाहिए था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+