UP: छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने मौत को लगाया गले, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

UP: छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने मौत को लगाया गले, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

महोबा, 23 जनवरी: खबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से है। यहां एक किशोरी ने छेड़छाड़ से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक लड़की ने गांव के एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

Mahoba Mahobkanth police station molestation Uttar Pradesh

आजतक की खबर के मुताबिक, ये मामला महोबकंठ थाना क्षेत्र का है। मृतक किशोरी के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को बचाने का प्रयास किया। दरअसल, लड़की के पिता ने बताया कि गांव का रहने वाला उदयभान नाम का युवक उनकी बेटी का रास्ता रोककर बार-बार उसके साथ अश्लील हरकत करता था। जबरन उनकी लड़की पर कोर्ट मैरिज करने के लिए धमकाता था।

मृतक किशोरी के परिजन ने कहा कि जब हमने आरोपी के परिजनों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने उल्टे ही हमारे साथ गाली-गलौत और गलत व्यवाहर किया। मृतक लड़की के पिता ने बताया कि बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत महोबकंठ थाना में की थी। इसके अलावा पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी इसके बारे में अवगत कराया था। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया था।

इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए बेज दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। वहीं, इस मामले को एएसपी ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही थाना प्रभारी की लापरवाही को लेकर भी जांच की बात कही है। पुलिस का कहना है इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+