महोबा: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने रेत दिया तीन बच्चों का गला, फिर खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान
महोबा, 04 दिसंबर: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सामने आई है। यहां शनिवार की सुबह तीन बच्चों समेत मां का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चों की हत्या गला रेत कर की गई थी। तो वहीं, महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम आनन-फानन में मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को एकत्र कर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Recommended Video

ये वारदात महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के कटवरिया इलाके की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, कल्याण सिंह शुक्रवार (03 दिसंबर) की रात खेत में सिंचाई करके वापस अपने घर आया और कमरे के बाहर बरामदे में सो गया। शनिवार की सुबह जब देर तक कल्याण की पत्नी सोनम ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जिसपर सोनम की सास ने कमरे का दरवाजा खोल और अंदर का नजारा देखाकर उसके होश उड़ गए। कमरे में 11 साल के विशाल, 9 साल की आरती और 7 साल अंजली के शव खून से लथपथ पड़े थे, तीनों की गला रेत कर निर्ममता से हत्या की गई थी। कमरे में ही महिला सोनम का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।
सभी के शव देखकर सोनम की सास चीख पुकार करने लगी। चीख-पुकार सुनकर घर के लोगों के साथ पड़ोसी भी पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तो वहीं जघन्य हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि मृतका का बीते रोज ही पति कल्याण से विवाद हुआ था । अक्सर पति पत्नी में विवाद की स्थिति बनी रहती थी फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
खबर पाकर पहुंचे मृतका के भाई मूरत सिंह ने बताया कि दीपावली से बहन और बहनोई के बीच अनबन चल रही थी। बहनोई, बहन के हाथ का बना खाना भी नहीं खा रहे थे और उसे अपने साथ न रखने की जिद किए थे। पिछले दिनों उसने बहनोई को समझाने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी। इस दिल दहला देने वाली घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बयान दर्ज किए। एसपी सुधा सिंह कहना है कि तीन बच्चों के साथ महिला घर में मृत पाई गई है। तीनों बच्चों के शरीर में घाव हैं और गले में रस्सी बंधी हुई है। मायके पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications