भीषण गर्मी में कुएं से पीने का पानी लाने के लिए जान जोखिम में डाल रही यहां की महिलाएं

भीषण गर्मी में कई क्षेत्र पानी की भयंकर किल्‍लत से जूझ रहे हैं। महाराष्‍ट्र का एक गांव है जहां पर महिलाएं हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर पानी भरने को मजबूर हैं।

NASIK

भीषण गर्मी से देश के कई हिस्‍से के लोग परेशान हैं वहीं कई राज्‍यों के लोग पानी की जबदरस्‍त किल्‍लत से त्राहिमान हैं। महाराष्‍ट्र के नासिक के गांव की ऐसी ही तस्‍वीर सामने आई हैं जहां पर लोग पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं। ये गांव नासिक का पेइंट गांव हैं जहां पर जल संकट के कारण महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुएं से पानी भरकर उसे हर दिन ढोकर घर लाने को मजबूर हैं।

राज्य के मंत्री दादाजी भुसे ने पहले कहा था कि महाराष्‍ट्र राज्य के कई गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, प्रभावित गांवों को पास के बांध से पेयजल आपूर्ति प्रदान की जा रही है। हालांकि ये बड़े से कुएं से जान जोखिम में डालकर पानी भरती महिलाओं की ये तस्‍वीर और ही सच्‍चाई बयां कर रही है।

ऐसा तब है जब प्रधानमंत्री ने हर घर नल योजना शुरू की है और हर घर में नल लगवाने का बीड़ा उठाया था। नासिक के गांव में हर दिन सुबह और शाम महिलाएं पीने के पानी के लिए घर के सारे काम छोड़कर कुएं से बाल्‍टी-बाल्‍टी पानी भरने के लिए पहुंच जाती है। इसके बाद गहरे कुएं से जान जोखिम में डालकर पानी भरकर घर ले जाती हैं।

राज्य ने इस मुद्दे पर कई विरोध प्रदर्शन देखे।गंभीर जल संकट के खिलाफ मंगलवार को 50 से अधिक महिलाएं खाली बाल्टी और बर्तन लेकर सड़कों पर उतरीं।

वहीं पश्चिम बंगाल के साहापुर गांव की महिलाएं पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रही हैं।वहीं जल संकट ने सिलीगुड़ी के स्थानीय लोगों को भी प्रभावित किया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+