महाराष्ट्र चुनाव में MVA का सीएम चेहरा क्या उद्धव ठाकरे होंगे? शरद पवार ने दिया ये बड़ा संकेत
Maharastra assembly elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महा विकास अघाड़ी गबबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत चल रही है। हालांकि महा अघाड़ी मुख्यमंत्री पद के लिए कौन होगा महाअघाड़ी का चेहरा? इस पर सस्पेंस बरकरार है।
वहीं बुधवार को एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार ने एक अहम बयान दिया है, जिससे एमवीए के भीतर नेतृत्व को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। शरद पवार के बयान से महा अघाड़ी को ओर से उद्धव ठाकरे को सीएम का चेहरा रखे जाने के संकेत मिल रहे हैंं।

शरद पवार के बयान के बाद एमवीए के अंतर नेतृत्व को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पवार ने कहा कि राज्य में बदलाव लाने के लिए एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एकजुट होने का फैसला किया है।
शरद पवार की टिप्पणी ऐसे महत्वपूर्ण समय पर आई है जब चुनाव से पहले बस कुछ ही समय बचा है। उनकी टिप्पणी ने इस बात को लेकर कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है कि एमवीए के लिए सीएम का चेहरा कौन होगा। उन्होंने ठाणे जिले के बदलापुर में हाल की घटनाओं पर प्रकाश डाला, जहां हजारों लोग सुबह से लेकर रात तक सड़कों पर उतरे और शांतिपूर्ण विरोध के तौर पर यातायात को अवरुद्ध किया।
नेतृत्व की अटकलें
पवार के इस बयान से एमवीए गठबंधन के संभावित नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इससे पहले तीनों पार्टियां- शिवसेना यूबीटी, कांग्रेस और एनसीपी एसपी- इस बात पर सहमत थीं कि गठबंधन सरकार के बारे में कोई भी फैसला चुनाव के बाद लिया जाएगा। हालांकि, पवार की हालिया टिप्पणियों से इस रुख में बदलाव का संकेत मिलता है।
उन्होंने कहा "जब कोई गंभीर घटना होती है तो लोगों की प्रतिक्रिया कितनी तीव्र होती है? इसका एक उदाहरण कल ठाणे जिले के बदलापुर में देखने को मिला। हजारों लोग सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक सड़कों पर उतर आए और यातायात अवरुद्ध कर दिया। इसका मतलब है कि लोगों में काफी बेचैनी है।"












Click it and Unblock the Notifications