'पहली नजर में ही अमृता पर हार बैठे थे दिल, कर डाली थी अभिनेत्री से तुलना', खूबसूरत है इस नेता की Love Story

Devendra Fadnavis and Amruta Love Story : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई और देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार राज्य के सीएम बनने जा रहे हैं।

आरएसएस के काफी करीबी रहे हैं फणनवीस

फडणवीस की छवि एक बेहद शांत, गंभीर और जुझारू नेता की रही है। आरएसएस के काफी करीबी रहे फडणवीस का जन्म नागपुर के एक संभ्रात परिवार में हुआ था।

Devendra Fadnavis

बचपन से ही राजनीति में उनकी गहरी रुचि थी क्योंकि उनके पिता गंगाधर फडणवीस एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे।

नागपुर विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की

राजनीति का प्रभाव उनके परिवार में पहले से ही था, देवेंद्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नागपुर के सरस्वती विद्या मंदिर से पूरी की और बाद में नागपुर विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट और डिप्लोमेसी में विशेष कोर्स भी किया।फडणवीस ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के सदस्य के रूप में की। 21 साल की उम्र में वे नागपुर नगर निगम के सबसे युवा पार्षद बने।

सबसे कम उम्र के मेयर बने, तोड़े सारे रिकॉर्ड

उनकी प्रशासनिक क्षमता और संगठनात्मक कौशल ने जल्द ही उन्हें नागपुर के मेयर का पद दिलाया, और वे इस पद पर रहने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।

अभिनेत्री काजोल के बहुत बड़े फैन रहे हैं देवेंद्र

खास पदों में रहने वाले फडणवीस भी आम लोगों की तरह फिल्में देखा करते थे, एक वक्त था जब अभिनेत्री काजोल के बहुत बड़े फैन थे और इसी वजह से उन्हें अमृता से भी मोहब्बत हुई थी। दरअसल एक इंटरव्यू में खुद देवेंद्र ने ये बात बताई थी और कहा था कि 'उन्हें अमृता बिल्कुल काजोल जैसी लगी थीं।'

अमृता देखने में काफी सुंदर हैं, वो बहुत अच्छी सिंगर और डांसर

अमृता देखने में काफी सुंदर हैं, वो बहुत अच्छी सिंगर और डांसर भी हैं और एक चमत्कारिक व्यक्तित्व की मालकिन भी हैं, शादी से पहले वो अमृता रनाडे थीं। देवेंद्र एक कॉमन फ्रेंड के घर पर अमृता से पहली बार मिले थे देंवेंद्र उन्हें देखते ही फिदा हो गए थे और उन्होंने सीधे अमृता से कहा था कि 'आप एकदम काजोल की तरह हंसती हैं।'

अमृता के मम्मी-पापा डॉक्टर हैं और मूल रूप से नागपुर निवासी हैं

आपको बता दें कि अमृता खुद एक पढ़ी लिखी फैमिली से हैं। उनके मम्मी-पापा डॉक्टर हैं। उनके पापा का नाम डॉ. शरद रानाडे और मां का नाम डॉ. चारु रानाडे है।

अमृता पेशे से बैंकर हैं, वो बहुत अच्छी गायिका भी हैं

दोनों की बातचीत ने जल्द ही दोस्ती का रूप ले लिया और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अमृता पेशे से बैंकर हैं। दोनों के रिश्ते पर घरवालों को कोई एतराज नहीं था। इसलिए साल 2005 में देवेंद्र और अमृता ने शादी की। शादी के बाद अमृता ने अपने बैंकिंग करियर और संगीत को जारी रखा, जबकि देवेंद्र ने राजनीति में अपने कदम और मजबूत किए। अमृता अपने पति का सपोर्ट सिस्टम है और अक्सर विरोधियों को भी अपने बयानों से चारों खाने चित्त कर देती हैं। राजनीति के इस पॉवर कपल को 'देविजा' नाम का बेटी है, जिसे दोनों प्राण से भी ज्यादा प्रेम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+