Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्‍या औरंगजेब की कब्र ढहा दी जाएगी, मकबरे पर चलेगा बुलडोजर? महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस का आया बड़ा बयान

Aurangzeb tomb Row: महाराष्‍ट्र में मुगल शासन औरंगजेब को लेकर सियासत गरमाई हुई हैं। समाजवादी विधायक अबू आजमी के औरंगजेब की प्रशंसा किए जाने के बाद ये मामला अब और तूल पकड़ चुका है। अब राजनीतिक और धार्मिक संगठन मुगल शासक औरंगजेब की कब्र और मकबरे को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।

औरंगजेब की कब्र हटाए जाने की मांग पर अब महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देंवेद्र फडणवीस का बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद इस मुद्दें पर जमकर सियासत शुरू हो चुकी है।

Aurangzeb grave

औरंगजेब की कब्र को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा

दरअसल, बीते शनिवार को हिंदू जनजागृति समिति ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत प्राप्‍त जानकारी के आधार पर खुलासा किया कि औरंगजेब की कब्र के रखरखाव पर केंन्‍द्रीय पुरातत्‍व विभाग 2011 से 2023 यानी 12 वर्षों में साढ़े छह लाख रुपये खर्च कर दिए हैं।समिति ने सवाल उठाया है कि आखिर औरंगजेब की कब्र की देखरेख के लिए आखिर क्‍यों इतती अधिक धनराशि खर्च की जा रही है? वहीं सिंध दुर्ग किले पर स्थित राज राजेश्वर मंदिर के रखरखाव के लिए केवल 6 हजार रुपये दिए जान रहे हैं?

औरंगजेब की कब्र को हटाए जान की उठी मांग

इस खुलासे के बाद औरंगजेब की कब्र के रखरखाव को लेकर बहस छिड़ गई और औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने की मांग उठने लगी। वहीं इस संबंध में महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक धार्मिक कार्यक्रम के अवसर पर इस पर प्रतिक्रिया दी है।

औरंगजेब की कब्र को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने क्‍या कहा?

महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा भारतीय जनता पार्टी ही नहीं बल्कि महाराष्‍ट्र और देश के लोग भी ये ही चाहते है कि मुगल शासल औरंगजेब की कब्र ढहा दी जाए। उन्‍होंने कहा औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने के संबंधी में कानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी।

महाराष्‍ट्र सीएम ने किया ये खुलासा

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुलासा किया कि औरंगजेब की कब्र को तब संरक्षित दर्जा दिया गया था जब केंद्र और महाराष्‍ट्र दोनों जगह पर कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। उन्‍होंने कहा भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण की संरक्षित स्मारकों में औरंगजेब की कब्र और मकबरा भी आता है।

क्‍या सरकार उठाने वाली है कोई कदम?

सीएम फडणवीस ने कहा मुगल शासन औरंगजेब की कब्र का सरंक्षण एक कानूनी कार्रवाई के तहत हुआ है। अब इसे हटाने और इसमें कोई भी बदलाव करने के लिए कानून का पालन करना आवश्‍यक है। फडणवीस ने कहा इसके संबंध में जल्‍दबाजी में निर्णय लेना अच्‍छा नहीं हुआ।

कहां है औरंगजेब की कब्र?

औरंगजेब की कब्र महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद से 25 किलोमीटर दूर खुल्‍दाबाद में स्थित है। 1707 में औरंगजेब की मौत के बाद कब्र यहां बनी। हालांकि औरंगजेब ने अपनी वसीयत में लिखा था कि उसकी कब्र साधारण सी होनी चाहिए और वहां पर कोई पछतावा या कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। ये ही वजह थी कि शुरूआत में औरंगजेब की कब्र मिट्टी से बनी थी लेकिन बाद इसे संगमरर से बनवाया गया। औरंगजेग की कब्र के पास ही उसके बेटे की भी कब्र है। Maharashtra CM देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को दिया एक और तगड़ा झटका, लिया ये फैसला

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+