कौन है NDA परीक्षा की फीमेल कैटेगरी टॉपर रुतुजा वारहाड़े? प्रोफेसर की बिटिया को कहां से मिली प्रेरणा

Success Story: नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2021 से महिलाओं के लिए भी अपने दरवाजे खोल दिए हैं। जिसके बाद से बड़ी संख्‍या में महिला कैंडिडेट एनडीए में अप्‍लाई कर रही हैं। नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा की फीमेल कैटेगरी में इस बार रुतुजा वारहाड़े ने टॉप किया है।

महाराष्‍ट्र के पुणे की रहने वाली रुतुजा वारहाड़े की एनडीए प्रवेश परीक्षा में ओवरऑल तीसरी रैंक आई है और फीमेल कैटेगरी में उन्‍होंने टॉप कर सबको अचंभित कर दिया है। आइए जानते हैं एनडीए प्रवेश परीक्षा की फीमेल कैटेगरी में टॉप करने वाली पुणे की रुतुजा वारहाड़े को एनडीए में आने की प्रेरणा कहां से मिली? एनडीए में के लिए उन्‍होंने कैसे तैयारी की?

NDA topper Rutuja Warhade

एनडीए प्रवेश परीक्षा में लड़कियों की श्रेणी में टॉप करने वाली रुतुजा वारहाड़े सशस्त्र बलों के एयर विंग में शामिल होने पर खासी उत्‍साहित हैं। उन्‍हें खुशी है कि वो अब सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का संकल्‍प पूरा कर सकेगी।

सेना की एयर विंग में शामिल होने पर उत्‍साहित हैं रुतुजा वारहाड़े

पुणे की रहने वाली रुतुजा वारहाड़े ने बताया कि जब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) ने महिलाओं के लिए अपने दरवाजे खोले तभी उन्‍होंने एनडीएम में शामिल होने की ठानी। उन्‍होंने कहा "अब मैं सेना के एयर विंग में शामिल होने के लिए काफी क्रेजी हूं।"

NDA में शामिल होने की प्रेरणा किससे मिली?

रुतुजा वारहाड़े ने बताया जब उनके पिता ने रक्षा बलों और NDA के बारे में डिटेल से बताया तो वो एनडीए प्रवेश परीक्षा देने के लिए और प्रेरित हुईं और देश की सेवा करने का उनका जुनून और बढ़ गया। उन्‍होंने कहा पासिंग आउट परेड में भाग लेने और NDA के गेट से कैडेटों को मार्च करते देखने के बाद उनका संकल्प और मजबूत हो गया।

प्रोफेसर पिता ने बेटी को किया प्रोत्‍सा‍हित

रुतुजा के पिता, जो पुणे के एक प्रसिद्ध संस्थान में कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर हैं, ने रक्षा बलों में अपना करियर बनाने के उनके निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सपोर्ट और प्रोत्साहन के साथ-साथ मैंने जब सेना के बारे में रिसर्च किया तो सेना के गौरवशाली इतिहास से और मोहित हो गई और मैंने देश की सेवा करने का फैसला किया। रुतुजा ने कहा मेरे पिता ने हमेशा मेरा सपोर्ट किया और वो ही मेरे लिए मजबूत स्‍तंभ बने रहे और मुझे लगातार प्रेरित करते रहे हैं और मेरा उत्साह बढ़ाते रहे हैं।"

2024 में हुई थी एनडीए परीक्षा

बता दें नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) प्रवेश परीक्षा के नतीजे इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित किए गए थे। इसके लिए 1 सितंबर, 2024 को आयोजित लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा इंटरव्‍यू आयोजित किया गया था। जिसमें 792 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया। इन उम्‍मीदवारों को एनडीए के 154वें कोर्स और भारतीय नौसेना अकादमी (INC) के 116वें कोर्स के तहत इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और एयरफोर्स विंग और वायु सेना के विंग में एडमीशन दिया जाएगा।

2021 में एनडीए में शुरू हुई महिलाओं की भर्ती

गौरतलब है कि 2021 से पहले नेशनल डिफेंस एकेडमी में महिलाओं को भर्ती नहीं किया जाता था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2021 में पहली बार एनडीए में महिला बैच की शुरूआत हुई।

पहले बैच में हरियाणा की इस बेटी ने किया था टॉप

एनडीए महिला कैडेट्स के पहले बैच (148वें कोर्स) में कुल 19 महिलाओं का चयन हुआ था। पहले बैच में हरियाणा की 19 साल की बेटी शयन ढाका ने फीमेल कैटगरी टॉप की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+