Pratiksha Hiwrale कौन है? 4 माह पहले दुल्हन बनी-अब 10वीं मंजिल से गिरी! 25 फीट ऊंचाई पर कैसे दी मौत को मात?

Mumbai Bhandup Bride Pratiksha Hiwrale News: मुंबई के भांडुप पश्चिम में बुधवार (26 अगस्त) सुबह एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 26 साल की नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल के फ्लैट की खिड़की से कथित तौर पर गिरी। गनीमत रही कि जमीन पर गिरने के बजाय वह इमारत के पास मौजूद एक पेड़ की टहनियों में फंस गई। वह जमीन से करीब 20 से 25 फीट ऊपर पेड़ पर लटकी मिलीं।

घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और हुक लैडर की मदद से महिला तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनके बाएं पैर में चोट बताई गई है और बाद में उन्हें सायन अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया। अब सवाल उठता है कि आखिर कैसे गिरी? कौन है ये नवविवाहिता दुल्हन? आइए जानते हैं...

who-is-pratiksha-hiwrale

Who Is Pratiksha Hiwrale: कौन हैं प्रतीक्षा हिवराले?

मामला लेक रोड स्थित सनशाइन कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी का है। यहां के 10वीं मंजिल के फ्लैट से नवविवाहिता प्रतीक्षा अंकुश हिवराले संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। बताया जा रहा है कि प्रतीक्षा की उम्र 26 साल है। करीब 4 महीने पहले ही शादी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने प्रतीक्षा के मायके वालों को सूचना दे दी है। फिलहाल, प्रतीक्षा का इलाज सायन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनकी हालत को देखते हुए पुलिस अभी उनका बयान दर्ज नहीं कर पाई है। पुलिस ने इसके संबंध में डॉक्टर से मेडिकल प्रमाण भी लिया है।

10वीं मंजिल से कैसे गिरी? क्या धक्का दिया गया?

यह इस घटना का सबसे बड़ा सवाल है। प्रतीक्षा ने आखिर 10वीं मंजिल से कैसे गिर गई, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस महिला का बयान दर्ज करने का इंतजार कर रही है। उनके होश में आने और बयान देने की स्थिति में पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस किसी एक वजह को घटना का कारण नहीं मान रही है। अब देखना होगा कि क्या यह घटना खुदकुशी के प्रयास की ओर मोड़ लेती है या धक्का देकर हत्या की कोशिश निकलती है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हुक लैडर से पहुंची फायर ब्रिगेड, ऐसे बची जान

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9:32 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि एक महिला ऊंचाई से गिरने के बाद पेड़ की टहनियों में फंस गई है। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला जमीन से काफी ऊपर पेड़ की शाखाओं के बीच फंसी हुई थीं। ऐसे में उन्हें नीचे उतारना भी चुनौतीपूर्ण था। फायर ब्रिगेड के जवानों ने हुक वाली सीढ़ी यानी Hook Ladder का इस्तेमाल किया। इसके जरिए वे पेड़ की उन शाखाओं तक पहुंचे, जहां प्रतीक्षा फंसी हुई थीं। रेस्क्यू टीम ने बेहद सावधानी से उन्हें पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें निजी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

बाएं पैर में चोट, सायन अस्पताल में इलाज

रेस्क्यू के बाद डॉक्टरों ने प्रतीक्षा के बाएं पैर में चोट की जानकारी दी। शुरुआती उपचार के बाद उन्हें सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें सर्जरी के लिए भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की निगरानी जारी है। पुलिस भी उनके स्वास्थ्य में सुधार का इंतजार कर रही है, ताकि उनका बयान दर्ज किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+