कौन हैं धनंजय मुंडे की पत्नी करुणा शर्मा? जिन्होंने रोते हुए लगाए सनसनीखेज आरोप
Who is Dhananjay Munde's wife Karuna Sharma? महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के पूर्व मंत्री धनजंय मुंडे के खिलाफ उनकी पत्नी करुणा शर्मा द्वारा मुंबई पारिवारिक न्यायालय में दर्ज करवाए गए घरेलू हिंसा में दोषी पाया है। कोर्ट ने धनंजय मुंडे को अपनी पत्नी और बेटी को हर माह दो लाख रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है।
करुणा शर्मा ने कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया के सामने रोते हुए अपने पति धनंजय मुंडे पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। करुणा शर्मा ने धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिकी कराड पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, जो बीड सरपंच संतोष देशमुख हत्या के मामले में जेल में बंद है। करुणा शर्मा के इन आरोपों ने सनसनी बढ़ा दी है।

बता दें बांद्रा फैमिली कोर्ट में धनंजय मुंडे ने दावा किया था कि उन्होंने करुणा शर्मा से शादी नहीं की है। लेकिन धनंजय मुंडे के वसीयतनामा से कोर्ट में पोल खुल गई और कोर्ट ने धनंजय मुंडे को घरेलू हिंसा का दोषी बताते हुए पत्नी को 1 लाख 25 हजार और बेटी 75 रुपये हर महीने गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है।
"मैं रखैल नहीं हूं..."
कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया के सवाल पूछे जाने पर करुणा शर्मा फफक कर रो पड़ी और रोते हुए कहा "मैं रखैल नहीं हूं। मैं धनंजय मुंडे की पत्नी हूं। ये ही मेरी लड़ाई थी और मैं इसे जीत गई हूं। उन्होंने नम आंखो से कहा "मैं रखैल होती तो 50 करोड़ रुपये का कान्सन्ट्रम हाईकोर्ट में फाइल होता? इसके साथ ही उन्होंने कन्सन्ट्रम की कापी भी दिखाई और कहा मैं आपको इसकी प्रति दे सकती हूं।"
उसने मुझे गलत तरीके से छुआ
करुणा शर्मा ने मुंडे पर आरोप लगाते हुए कहा कलेक्टर आफिस में गुंडो ने पिटाई की। वाल्मिकी कराड गुंडे एक महिला के साथ मिलकर मेरी पिटाई की। गुंडे वाल्मिकी कराड ने मेरे गाल पर थप्पड़ मारा। उसने गलत तरीके से छुआ लेकिन मेरा परिवार चुप रहा!
मेरे पति ने बच्चों से कहा तुम्हारी मां झूठ बोल रही
करुणा ने आगे बताया कि जब मैं घर आई और अपने बच्चों को बताया तो मेरे पति ने मेरे दोनों बच्चों से कहा नहीं तुम्हारी मां झूठ बोल रही है। मैं आत्महत्या कर लेती लेकिन लोगों ने मुझे मना लिया।
मेरे पास घर का किराया तक देने के पैसे नहीं थे
करुणा शर्मा ने कहा मैं तीन सालों से अकेले लड़ रही हूं, मेरे पास पैसे भी नहीं थे मेरे पास घर का किराया तक देने का पैसा नहीं था। मैं अपने गहने बेच दिए, मेरे लिए बीड से मुंबई आना अकेले केस लड़ना बहुत मुश्किल था।
मुझे दो बार जेल में डलवा दिया
करुणा ने बताया मेरी मां का निधन हो गया था, मुझे झूठे आरोप में दो बार जेल भेजा गया। 45 दिनों तक येरवाड की जेल में अत्याचार के झूठे केस में बंद रखा गया। बीड की जेल में भी रखा गया। d
कौन है करुणा शर्मा?
करुणा शर्मा के फेसबुक अकाउंट में उनका नाम करुणा धनंजय मुंडे है। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली करुणा ने 1998 में धनंजय मुंडे के साथ शादी की थी और पहले इंदौर और बाद में मुंबई में रहीं। करुणा मुंबई की एक समाजसेवा संस्था जीवनज्योत में से जुड़ी हुई हैं।
धनंजय मुंडे ने खुद किया था ये खुलासा
बता दें 2021 जनवरी में करुणा शर्मा और धनंजय मुंडे के संबंधों की चर्चा आई थी। मुंबई की एक महिला ने मुंडे पर रेप का आरोप लगाया था तब धनंजय मुंडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपने और करुणा से अपने रिश्ते का खुलासा किया था। मुंडे ने लिखा था मैं 2023 से करुणा शर्मा के साथ सहमति से रिश्ते में हूं। मेरी पत्नी, और बच्चों को पता है । करुणा शर्मा से बने रिश्ते से हमारा एक बेटा और एक बेटी है। इन दोनों बच्चों को मैंने अपना नाम दिया है। बच्चे मेरे साथ रहते हैं और पत्नी और बच्चों ने भी उन्हें परिवार के रूप में स्वीकार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications